
Nepal नेपाल : भारत और नेपाल ने सुरक्षा और रक्षा सहयोग से जुड़े मुद्दों जैसे उपकरण आपूर्ति, प्रशिक्षण, संयुक्त सैन्य अभ्यास, आपदा राहत अभियान और सैन्य आदान-प्रदान पर चर्चा की है। यह चर्चा पुणे में आयोजित भारत-नेपाल द्विपक्षीय सुरक्षा सलाहकार समूह (आईएनबीसीजीएसआई) का हिस्सा थी। दो दिवसीय बैठक आज समाप्त हो गई।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि सुरक्षा और रक्षा सहयोग से जुड़े मुद्दों जैसे उपकरण आपूर्ति, प्रशिक्षण, संयुक्त सैन्य अभ्यास, आपदा राहत अभियान और सैन्य आदान-प्रदान पर चर्चा की गई। इसके अलावा, प्रतिनिधिमंडल ने पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग की संभावनाओं का पता लगाने के लिए प्रमुख सार्वजनिक और निजी रक्षा क्षेत्र की विनिर्माण सुविधाओं का भी दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल में संबंधित विदेश और रक्षा मंत्रालयों के साथ-साथ भारतीय सेना और नेपाली सेना के निदेशालयों के अधिकारी शामिल थे।





