
x
Washington वाशिंगटन। टैरिफ को लेकर छिड़ी जंग के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि अमेरिका से एक्सपोर्ट होने वाले सामान पर लगने वाले टैरिफ में भारत भारी कटौती करने को तैयार हो गया है. दूसरी तरफ उन्होंने रूस को झटका दिया है. अब अमेरिका रूस पर भी टैरिफ लगाएगा.
बता दें कि टैरिफ को लेकर ट्रंप भारत के संबंध में पहले भी बयान दे चुके हैं. कुछ दिन पहले यूएस कांग्रेस को संबोधित करते हुए भी ट्रंप ने कहा था कि भारत हम पर 100 फीसदी से ज्यादा ऑटो टैरिफ लगाता है.
अब शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, 'कनाडा में लकड़ी पर टैरिफ बहुत ज़्यादा है. रेसिप्रोकल टैरिफ को लेकर जल्द कुछ किया जाएगा.' आगे कहा कि यूरोपीय संघ टैरिफ के मामले में बहुत बुरा व्यवहार करता रहा है. इसके बाद ट्रंप बोले कि भारत अमेरिकी सामान पर टैरिफ घटाने को राजी हो गया है. मुझे ब्रिटेन के साथ डील करना मुश्किल लग रहा है, उनके पास कोई कार्ड नहीं है.'
बता दें कि शुक्रवार को ही इससे पहले ट्रंप का एक और बयान आया था. इसमें कहा गया कि यूक्रेन के साथ शांति समझौता होने तक रूस पर टैरिफ लगाने पर विचार किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि रूस अभी यूक्रेन पर बमबारी कर रहा है. दोनों पार्टियां (रूस-यूक्रेन) समझौता करना चाहती हैं, हम इसे सुलझा लेंगे. यह वास्तव में एक तरह से खत्म हो सकता है, तीसरा विश्व युद्ध. हमें इसे रोकना होगा. हम ईरान के साथ अंतिम क्षणों में हैं, हमारे आगे दिलचस्प दिन हैं. बाइडेन ने पानी की तरह पैसे दिए. किसी भी सुरक्षा गारंटी से पहले यूक्रेन युद्ध को सुलझाना चाहते हैं.
Tagsटैरिफ में कटौतीडोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयानReduction in tariffsDonald Trump's big statementजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





