![भारत ने बुखारेस्ट एयरपोर्ट पर पहुंचाई 25 टन राहत सामग्री, टेंट-कंबल और दवाओं की मदद भारत ने बुखारेस्ट एयरपोर्ट पर पहुंचाई 25 टन राहत सामग्री, टेंट-कंबल और दवाओं की मदद](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/03/03/1525552-new-project-2022-03-02t2039511531646233778.webp)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर विदेश मंत्रालय ने NDRF के सहयोग से मानवीय सहायता के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकों पर राहत सामग्री के पैकेट्स तैयार करवाए हैं। इसमें 100 टैंट, 2500 कंबल, सर्जिकल दस्ताने, आई गॉगल्स, पानी भंडारण के छोटे-छोटे टैंक, स्लीपिंग मैट, तिरपाल, दवाएं, पानी की बोतलें, सर्जिकल मास्क, सोल्डर लैंप्स, सर्जिकल दस्ताने आदि वस्तुएं भेजी गई हैं। सभी पैकेट पर भारत के तिरंगे वाले स्टीकर लगाए गए हैं। गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस से बुधवार तड़के चार बजे सी-17 ग्लोबमास्टर रोमानिया के लिए रवाना हुआ। इसमें मानवीय राहत सामग्री के 15 टन का कंसाइनमेंट रखा गया। दूसरा विमान सुबह सवा 10 बजे गया, इसमें 10 टन सामग्री भेजी गई। 25 टन राहत सामग्री भेजी जा चुकी है।
जबकि करीब 25 टन राहत सामग्री के दो कंसाइनमेंट तैयार हैं, जो केंद्र सरकार का निर्देश मिलते ही यूक्रेन के लिए भेज दिए जाएंगे।
![Soni Soni](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)