विश्व

यूक्रेन युद्ध पर UNSC में भारत की दो टूक, कहा- निर्दोष लोगों की जान लेकर किसी समाधान पर नहीं पहुंच सकते

Renuka Sahu
12 July 2022 2:56 AM GMT
India bluntly in UNSC on Ukraine war, said – cannot reach any solution by taking innocent lives
x

फाइल फोटो 

संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के दौरान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की ब्रीफिंग में भारत ने एक बार फिर से यूक्रेन संकट पर चिंता जताई है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के दौरान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की ब्रीफिंग में भारत ने एक बार फिर से यूक्रेन संकट पर चिंता जताई है। बैठक के दौरान संयुक्त राष्ट्र में भारतीय स्थाई मिशन के काउंसलर प्रतीक माथुर ने दो टूक में जवाब देते हुए कहा कि भारत का मानना है कि निर्दोष लोगों की जान की कीमत पर कोई समाधान नहीं निकाला जा सकता है। हम अपनी इस बात को फिर से दोहराना चाहते हैं कि हमारी वैश्विक व्यवस्था अंतरराष्ट्रीय कानून, संयुक्त राष्ट्र चार्टर और क्षेत्रीय अखंडता और राज्यों की संप्रभुता के सम्मान पर आधारित है। उन्होंने कहा कि हम यूक्रेन के लोगों की पीड़ा को कम करने के सभी प्रयासों का समर्थन करते हैं, विशेष रूप से यूक्रेन और रूसी संघ के बीच बातचीत को प्रोत्साहित करते हैं।

भारत यूक्रेन की स्थिति को लेकर काफी चिंतित: प्रतीक माथुर
प्रतीक माथुर ने कहा कि भारत यूक्रेन की स्थिति को लेकर काफी चिंतित है। संघर्ष के परिणामस्वरूप अपने लोगों, विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के जीवन को अनगिनत दुखों का सामना करना पड़ा है। लाखों लोग बेघर हो गए और पड़ोसी देशों में शरण लेने के लिए मजबूर हो गए। संघर्ष की शुरुआत से, भारत लगातार सभी तरह की शत्रुताओं को पूरी तरह से खत्म करने का आह्वान करता रहा है और शांति, संवाद एवं कूटनीति के हिस्से की वकालत करता रहा है।
दोनों देशों की जंग में अब तक 15 हजार लोगों की मौत
बता दें कि दोनों देशों के बीच जंग अभी भी छिड़ी हुई है और इसके कारण अब तक लगभग 15 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 4000 से अधिक आम नागरिकों की मौत हुई है। जबकि 10 हजार से अधिक सैनिकों की मौत हुई है।
Next Story