विश्व

संयुक्त कार्य समूह की बैठक में भारत और नेपाल ने रेल परियोजनाओं की समीक्षा

Neha Dani
21 Nov 2020 2:24 AM GMT
संयुक्त कार्य समूह की बैठक में भारत और नेपाल ने रेल परियोजनाओं की समीक्षा
x
भारत और नेपाल ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दोनों देशों के बीच रेल परियोजनाओं की समीक्षा की।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| भारत और नेपाल ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दोनों देशों के बीच रेल परियोजनाओं की समीक्षा की। संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की यह चौथी बैठक थी।

अधिकारियों ने बताया कि संयुक्त कार्य समूह ने भारत के जयनगर और नेपाल के कुर्था के बीच 34 किलोमीटर लंबी रेल लिंक के लिए तकनीकी तैयारियों पर चर्चा की। दोनों देश जयनगर और कुर्था के बीच यात्री ट्रेन चलाने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। दोनों देश रेल परियोजनाओं के निर्माण में गति देने पर सहमत हुए हैं। भारत की ओर से रेल मंत्रालय के कार्यकारी निदेशक (यातायात परिवहन-एफ) ने इस समीक्षा बैठक में हिस्सा लिया।


Next Story