
x
Delhi दिल्ली। भारत और बहरीन के बीच राजनीतिक, आर्थिक और रक्षा सहयोग का संबंध रहा, जो काफी पुराना है। भारत और बहरीन के बीच समुद्री व्यापार जारी है। बहरीन में रहने वाले प्रवासी लोगों में भारतीयों की संख्या ज्यादा है। बहरीन में भारतीय प्रवासियों की मौजूदगी दोनों देशों के रिश्तों की मजबूती को दर्शाती है। बहरीन का क्षेत्रफल 780 वर्ग किलोमीटर है। वहीं, इसकी जनसंख्या 1,823,725 है। बहरीन, फारस की खाड़ी में स्थित एक छोटा द्वीपीय देश है। भारत के लिए पश्चिम एशिया ऊर्जा, व्यापार और सुरक्षा के लिहाज से प्रमुख क्षेत्र है। इस वजह से बहरीन इस क्षेत्र में भारत का एक स्थिर साझेदार है।
भारत और बहरीन के बीच व्यापार लगातार बढ़ रहा है। भारत बहरीन से मुख्य रूप से कच्चा तेल, पेट्रोलियम उत्पाद, एल्युमिनियम और खनिज आधारित उत्पाद, मशीनरी, वाहन और पुर्जे, चावल (विशेषकर बासमती), लोहा और इस्पात उत्पाद, डेयरी उत्पाद, मसाले, फार्मास्यूटिकल्स, वस्त्र और बिजली के उपकरण आयात करता है। वहीं, भारत बहरीन को मशीनरी, इलेक्ट्रिकल सामान, खाद्य उत्पाद, कृषि उत्पाद (चावल, मसाले, आम), दवाइयां, स्टील उत्पाद, रत्न और आभूषण, इंजीनियरिंग सामान, फार्मास्यूटिकल्स, एफएमसीजी उत्पाद (डेयरी, स्नैक्स, सौंदर्य प्रसाधन), और वस्त्र (रेडीमेड कपड़े, घरेलू वस्त्र) निर्यात करता है।
दोनों देशों के बीच अरबों डॉलर का व्यापार चल रहा है। दोनों देश निवेश को बढ़ावा देने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार कर रहे हैं। हाल ही में दोनों देशों ने इलेक्ट्रॉनिक्स, पेट्रोलियम उत्पाद और जेम्स एंड ज्वैलरी जैसे क्षेत्रों में व्यापार बढ़ाने की संभावनाओं पर जोर दिया। रक्षा सहयोग के मामले में भी भारत और बहरीन काम कर रहे हैं। समुद्री सुरक्षा, आतंकवाद रोधी सहयोग, खाड़ी क्षेत्र में स्थिरता और रक्षा आदान-प्रदान को लेकर दोनों देश सहयोग कर रहे हैं। दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच बातचीत, प्रशिक्षण कार्यक्रम और उच्च स्तरीय सुरक्षा संवाद क्षेत्रीय शांति और समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहयोग जारी है। भारत के स्वादिष्ट व्यंजन, योग, शास्त्रीय नृत्य, बॉलीवुड गीत और फिल्में और भारतीय फैशन को बहरीन में काफी पसंद किया जाता है।
भारत और बहरीन के बीच पैसेज अभ्यास, रक्षा प्रशिक्षण, और आतंकवाद के खिलाफ खुफिया साझेदारी जारी है। विदेश मंत्रालय की ओर से साझा जानकारी के अनुसार भारत और बहरीन के बीच द्विपक्षीय व्यापार में लगातार वृद्धि हो रही है और वित्त वर्ष 2024-25 में यह 1.64 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गई। दोनों देशों के बीच स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी सहयोग जारी है। भारत और बहरीन, दोनों देशों के लोग आपस में मजबूत संबंध साझा करते हैं। वे स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा देखभाल, चिकित्सा और नैदानिक अनुसंधान, फार्मास्यूटिकल्स और चिकित्सा उपकरणों सहित स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने पर काम कर रहे हैं।
भारत और बहरीन रक्षा, सुरक्षा, आर्थिक, व्यापार, निवेश, सीमा शुल्क, स्वास्थ्य, वित्तीय प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष, संस्कृति और लोगों के बीच संबंधों सहित विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में साथ मिलकर काम कर रहे हैं।
Tagsभारत बहरीन संबंधIndia Bahrain tradeबहरीन भारतीय प्रवासीसमुद्री सुरक्षा सहयोगखाड़ी क्षेत्र रणनीतिभारत–बहरीन रक्षा समझौताद्विपक्षीय व्यापार 2024-25बहरीन आर्थिक संबंधभारतीय निर्यात बहरीनपेट्रोलियम व्यापारIndia West Asia tiesबहरीन में भारतीय समुदायसांस्कृतिक आदान-प्रदानमेडिकल सहयोगभारत बहरीन निवेश अवसरजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





