विश्व

डीआरसी में बच्चों के खिलाफ बढ़ी यौन हिंसा चिंता का विषय: यूनिसेफ

jantaserishta.com
12 April 2025 9:39 AM IST
डीआरसी में बच्चों के खिलाफ बढ़ी यौन हिंसा चिंता का विषय: यूनिसेफ
x
संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) ने बेहद संवेदनशील आंकड़ा जारी किया है। अंतर्राष्ट्रीय एजेंसी के मुताबिक ईस्टर्न डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में जारी संघर्ष ने बच्चों को काफी नुकसान पहुंचाया है। जनवरी और फरवरी महीने में ही हर 30 मिनट में एक बच्चे का रेप हुआ।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, यूनिसेफ ने बताया कि जनवरी और फरवरी में दुष्कर्म और यौन हिंसा के करीब 10,000 मामलों में से 35 से 45 प्रतिशत पीड़ित बच्चे थे। यूनिसेफ के प्रवक्ता जेम्स एल्डर ने जिनेवा में बताया कि इस साल जब कांगो (डीआरसी) के पूर्वी हिस्से में लड़ाई सबसे ज्यादा तेज थी, तब हर आधे घंटे में एक बच्चे का रेप हुआ।
एल्डर ने कहा कि यह इक्का-दुक्का घटनाएं नहीं हैं, बल्कि एक गंभीर और लगातार चल रही समस्या है। हम छोटे-छोटे बच्चों को भी इसका शिकार बनते देख रहे हैं। यह हिंसा युद्ध का एक तरीका बन गई है, जिसे डर फैलाने के लिए जानबूझकर इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे परिवार और पूरे समुदाय बुरी तरह टूट रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये आंकड़े शायद पूरी सच्चाई नहीं दिखाते, क्योंकि बहुत से मामले डर, बदनामी और असुरक्षा की वजह से सामने नहीं आते।
एल्डर ने दुनिया से अपील की कि यौन हिंसा को रोकने के लिए मिलकर और तुरंत कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि हमें ऐसे उपाय करने चाहिए, जिससे इस तरह की घटनाएं रोकी जा सकें और पीड़ितों को पूरी मदद मिल सके। पीड़ितों को बिना डरे अपनी बात कहने के लिए सुरक्षित और आसान रास्ते मिलने चाहिए। उन्हें यह महसूस होना चाहिए कि दुनिया उनके साथ है, न कि उन्हें अकेला छोड़ रही है और जो लोग ऐसे अपराध करते हैं, उन्हें सजा मिलनी चाहिए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story