UNSC में भारत ने उठाया कांगो में शहीद हुए BSF जवानों का मुद्दा, एंटोनियो गुटेरेस ने व्यक्त की संवेदना
![In UNSC, India raised the issue of BSF soldiers martyred in Congo, Antonio Guterres expressed condolences In UNSC, India raised the issue of BSF soldiers martyred in Congo, Antonio Guterres expressed condolences](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/07/28/1833985-unsc-bsf-.webp)
फाइल फोटो
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कांगो में बलिदान हुए अपने शांति सैनिकों का मुद्दा उठाया है। भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कांगो में बलिदान हुए अपने शांति सैनिकों का मुद्दा उठाया है।भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कांगो में बलिदान हुए अपने शांति सैनिकों का मुद्दा उठाया है।भारत ने वहां तैनात शांति सैनिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की है। संयुक्त राष्ट्र मिशन के विरुद्ध कांगो में हो रहे विरोध प्रदर्शनों में मंगलवार को दो बीएसएफ के जवान बलिदान हो गए थे। सूत्रों के अनुसार, यह बैठक नई दिल्ली के अनुरोध पर आयोजित की गई। इस दौरान सुरक्षा परिषद के सदस्यों ने सैनिकों के बलिदान होने पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में सीमा सुरक्षा बल के दो वीर भारतीय शांति सैनिकों की मृत्यु पर गहरा दुख हुआ। वे MONUSCO का हिस्सा थे।
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) July 26, 2022
इन नृशंस हमलों के अपराधियों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए और उन्हें न्याय के कटघरे में खड़ा किया जाना चाहिए। https://t.co/xg2ZBcTFG4