विश्व

इस देश में सैनिकों का जुल्म, महिलाओं का किया रेप, अपने ही परिवार के सदस्यों से भी जबरन बनवाए संबंध

jantaserishta.com
27 March 2021 2:19 PM IST
इस देश में सैनिकों का जुल्म, महिलाओं का किया रेप, अपने ही परिवार के सदस्यों से भी जबरन बनवाए संबंध
x
हैरान करने वाले मामले सामने आए हैं.

अफ्रीकी देश इथियोपिया के टिग्रे इलाके में हैरान करने वाले मामले सामने आए हैं. यहां महिलाओं के साथ बहुत अत्याचार किए गए हैं. उनके साथ गैंगरेप किए गए और परिवार के सदस्यों को अपने ही परिवार की महिलाओं का रेप करने के लिए मजबूर किया गया.

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र ने गुरुवार को कहा कि इथियोपिया के टिग्रे में 500 से अधिक रेप के मामले दर्ज किए गए हैं. 5 मेडिकल सेंटर्स से रेप के 500 से ज्यादा मामलों की सूचना दी गई है. संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि वास्तविक मामलों की संख्या कहीं ज्यादा भी हो सकती है.
रिपोर्ट के मुतबिक, महिलाओं का कहना है कि सैनिकों द्वारा उनका रेप किया गया है, परिवार के सदस्यों के सामने रेप किया गया और हिंसा की धमकी देते हुए अपने ही परिवार के सदस्यों से रेप कराने के लिए मजबूर किया गया.
रॉयटर्स को कई गवाहों ने बताया कि पड़ोसी इरिट्रिया के सैनिकों ने संघर्ष के दौरान यहां के नागरिकों के साथ गैंगरेप किया, अत्याचार किया. इसके अलावा घरों और फसलों को भी लूट लिया है.
संयुक्त राष्ट्र की उप सहायक वफा ने न्यूयॉर्क में यूएन सदस्य राज्यों की एक ब्रीफिंग में बताया कि कम से कम 516 बलात्कार के मामले मेकेले, आदिग्रत, वुकरो, शायर और एक्सम के पांच चिकित्सा सुविधाओं द्वारा दर्ज किए गए थे. उन्होंने कहा कि यह देखते हुए कि बहुत से मेडिकल सेंटर्स काम नहीं कर रहे हैं, ऐसा अनुमान है कि वास्तविक बलात्कारों की संख्या काफी अधिक है.
इथियोपिया के अमेरिकी राजदूत, ताए एत्सेस्सेलसी एमडे ने कहा कि सरकार ने यौन हिंसा के आरोपों को बहुत गंभीरता से लिया है और इसको लेकर जांच शुरू की गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story