विश्व

एक अरब 33 करोड़ आबादी थी 2010 में हुई छठी जनगणना में...शुरू हुआ सातवीं जनगणना का कार्य

Neha Dani
1 Nov 2020 9:24 AM GMT
एक अरब 33 करोड़ आबादी थी 2010 में हुई छठी जनगणना में...शुरू हुआ सातवीं जनगणना का कार्य
x
जनसंख्या के लिहाज से विश्व के सबसे बड़े देश चीन में सातवीं जनगणना का कार्य शुरू हो गया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| जनसंख्या के लिहाज से विश्व के सबसे बड़े देश चीन में सातवीं जनगणना का कार्य शुरू हो गया है।इसमें सत्तर लाख कर्मचारी घर-घर जाकर जानकारी जुटाएंगे। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार चीन में छठी जनगणना 2010 में हुई थी। उस समय की जनगणना के मुताबिक चीन की आबादी एक अरब 33 करोड़ थी।

2000 की जनगणना की अपेक्षा 2010 में चीन की आबादी लगभग 7 करोड़ 40 लाख बढ़ी थी। यह चीन की आबादी में 5.84 फीसद वृद्धि थी। नेशनल डेवलपमेंट एंड रिफॉर्म कमीशन के प्रमुख निंग जिझे ने बताया कि जनगणना में घर-घर जाकर नाम, आईडी नंबर, लिंग, वैवाहिक स्थिति, शिक्षा और व्यवसाय के बारे में जानकारी की जाएगी। सटीक जनगणना से विकास कार्यो को वैज्ञानिक तरीके से काम करने में मदद मिलेगी।

Next Story