विश्व
पाकिस्तान में भी हिंदुओं ने मनाई धूमधाम से दिवाली, कराची के मंदिर में दिखा ऐसा नजारा
Rounak Dey
15 Nov 2020 8:40 AM IST

x
देश और दुनिया में शनिवार को दिवाली की धूम रही।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| देश और दुनिया में शनिवार को दिवाली की धूम रही। पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी हिंदुओं ने धूमधाम के साथ इसे मनाया। हिंदू समुदाय के लोगों ने पूरे जोश के साथ प्रमुख शहर कराची में दिवाली मनाई।
Pakistan: Members of the Hindu community celebrated #Diwali at Karachi's Swami Narayan Temple which was illuminated to mark the occasion last night. pic.twitter.com/BaMc3dYKip
— ANI (@ANI) November 14, 2020
कराची के स्वामी नारायण मंदिर को इस मौके पर खास तौर से सजाया गया था। यहां खूब लाइटों और रंगोली से खूब सजावट की गई थी। बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचे थे।
बता दें कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी हिंदुओं को दिवाली की शुभकामनाएं दी थीं।
Next Story





