विश्व

ईरान में बंदूकधारियों ने की बाजार में गोलीबारी, पांच लोगों की मौत

Subhi
17 Nov 2022 1:31 AM GMT
ईरान में बंदूकधारियों ने की बाजार में गोलीबारी, पांच लोगों की मौत
x
ईरान के दक्षिण-पश्चिमी शहर इजीह में एक बाजार में बंदूकधारियों ने गोलीबारी की है। जिसमें कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई नागरिक और सुरक्षा बल इस गोलीबारी में घायल हो गए है।

ईरान के दक्षिण-पश्चिमी शहर इजीह में एक बाजार में बंदूकधारियों ने गोलीबारी की है। जिसमें कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई नागरिक और सुरक्षा बल इस गोलीबारी में घायल हो गए है। समाचार एजेंसी द एसोसिएटेड प्रेस ने ईरान के सरकारी टेलीविजन के हवाले से यह जानकारी दी है।

हमले में महिला और लड़की भी मारी गई

फिलहाल अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि बंदूकधारियों ने गोलीबारी क्यों की है। सरकारी टीवी के मुताबिक, गोलीबारी में सुरक्षा बलों समेत 10 अन्य लोग घायल हो गए हैं। इसके साथ ही शहर के खुज़ेस्तान प्रांत के डिप्टी गवर्नर वलीउल्लाह हयाती ने सरकारी टीवी को बताया कि मारे गए लोगों में एक लड़की और एक महिला भी शामिल है।

सरकार विरोधी-प्रदर्शन के लिए एकत्र हुए थे लोग

सरकारी टीवी ने कहा कि दर्जनों प्रदर्शनकारियों का समूह बुधवार देर रात इजेह के विभिन्न हिस्सों में एकत्र हुआ था। इस दौरान सरकार विरोधी नारे लगाए जा रहे थे, इसी दौरान पुलिस पर भी पथराव किया गया। जिसके बाद उन्हें तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। राज्य से जुड़े मीडिया ने यह भी बताया कि इस दौरान किसी ने शिया धार्मिक मदरसे में आग लगा दी।

ईरान में बीते दिन हुए हमले

जानकारी के अनुसार, इस दौरान कुछ विरोध प्रदर्शनों में हिंसक झड़पें भी हुई। हालांकि, सुरक्षा बलों ने हिंसक झड़पों पर पर काबू पा लिया। बता दें कि ईरान ने हाल ही में अलगाववादियों और धार्मिक चरमपंथियों पर हुए कई हमलों को भी देखा है, जिसमें पिछले महीने एक प्रमुख शिया धर्मस्थल पर गोलीबारी भी शामिल है। इस हमले में एक दर्जन से अधिक लोग मारे गए थे और जिसकी जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट समूह ने ली थी।


Next Story