विश्व

कट्टरपंथियों ने की नृशंसता की हद पार, हिंदू युवक की हत्या कर शव को जलाया

jantaserishta.com
19 Dec 2025 5:28 PM IST
कट्टरपंथियों ने की नृशंसता की हद पार, हिंदू युवक की हत्या कर शव को जलाया
x
ढाका: बांग्लादेश में जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, हालात दयनीय होते जा रहे हैं। हिंसा और अराजकता की स्थिति चरमसीमा पार कर चुकी है। हत्या और आगजनी की घटनाएं देखने को मिल रही हैं। बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा में भी इजाफा हुआ है। मयमनसिंह जिले के भालुका उपजिला में भीड़ ने एक हिंदू युवक की हत्या कर दी।
स्थानीय मीडिया के अनुसार युवक पर इस्लाम का अपमान करने का आरोप था। इससे भी भयावह यह है कि युवक की हत्या के बाद उसके शव को आग लगा दी गई। इस घटना के बाद से इलाके में तनाव बढ़ गया। इसकी वजह से ढाका-मैमनसिंह हाईवे पर कुछ देर के लिए ट्रैफिक रोक दिया गया। यह हिंसा गुरुवार रात को उपजिला के स्क्वायर मास्टरबाड़ी इलाके में पायनियर निट कम्पोजिट फैक्ट्री में हुई।
मरने वाले हिंदू युवक की पहचान दीपू चंद्र दास (30) के तौर पर हुई है। दीपू फैक्ट्री में काम करता था और मैमनसिंह के तारकंडा उपजिला का रहने वाला था। स्थानीय सूत्रों के हवाले से, बांग्लादेशी बंगाली मीडिया आउटलेट बार्टा बाजार ने बताया कि दीपू पर वर्ल्ड अरेबिक लैंग्वेज डे पर फैक्ट्री में हुए एक इवेंट के दौरान इस्लाम और पैगंबर मुहम्मद के बारे में गलत कमेंट करने का आरोप था। गुस्साई भीड़ ने उसे पीटा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
रिपोर्ट्स के अनुसार, युवक की मौत के बाद हालात और खराब हो गए। भीड़ शव को स्क्वायर मास्टरबाड़ी बस स्टैंड इलाके में ले गई, उसे रस्सी से एक पेड़ से बांध दिया और नारे लगाते हुए उसमें आग लगा दी। हिंसा और कट्टरपंथ की ये कहानी यहीं खत्म नहीं हुई।
मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना में भीड़ ने शव को ढाका-मैमनसिंह हाईवे पर ले जाकर फिर से उसमें आग लगा दी, जिससे ट्रैफिक में रुकावट आई और स्थानीय लोगों में डर फैल गया। भालुका उपजिला के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर मोहम्मद फिरोज हुसैन ने कहा कि पैगंबर का अपमान करने के आरोप में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई।
बांग्लादेश के पूर्व मंत्री और अवामी लीग के नेता मोहम्मद अली अराफात ने इस घटना की कड़ी निंदा की और कहा कि अंतरिम सरकार के चीफ एडवाइजर मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व में बांग्लादेश लगातार बड़े पैमाने पर कट्टरपंथ की ओर बढ़ रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story