विश्व

अमेरिका में बेघर लोगों को ढूंढकर मौत के घाट उतार रहा सनकी, आधी रात में बरसाता है गोलियां

Subhi
15 March 2022 12:54 AM GMT
अमेरिका में बेघर लोगों को ढूंढकर मौत के घाट उतार रहा सनकी, आधी रात में बरसाता है गोलियां
x
न्यूयॉर्क और वाशिंगटन में पुलिस वाले को एक सीरियल किलर की तलाश है जो बेघर लोगों को ढूंढ-ढूंढकर उन्हें मौत के घाट उतार रहा है। पुलिस का कहना है कि हाल ही में हुई फायरिंग में बेघर लोगों को निशाना बनाया गया है।

न्यूयॉर्क और वाशिंगटन में पुलिस वाले को एक सीरियल किलर की तलाश है जो बेघर लोगों को ढूंढ-ढूंढकर उन्हें मौत के घाट उतार रहा है। पुलिस का कहना है कि हाल ही में हुई फायरिंग में बेघर लोगों को निशाना बनाया गया है। इनमें से दो की मौत हो गई है। बता दें कि 3 मार्च के बाद से, न्यूयॉर्क शहर और वाशिंगटन, डीसी में कम से कम पांच बेघर पुरुषों को गोली मारी गई। दोनों ही जगहों पर एक-एक बेघर शख्स की मौत हो गई। न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स और वाशिंगटन के म्यूरियल बोसेर ने रविवार को एक संयुक्त बयान में कहा था कि यह घटना दिल दहला देने वाली और दुखद है। उन्होंने कहा कि बेघर लोग कई खतों का सामना करते हैं उनसे अलग अब उन्हें एक हत्यारे से भी सावधार रहना होगा। गौरतलब हो की ये हत्यारा आधी रात के बाद बेघर लोगों को मारने के लिए निकल रहा है।

दोनों शहरों में पुलिस हत्याकांड की जांच कर रही है। वहीं एनवाईपीडी ने कहा है कि संयुक्त रूप से इन मामलों में जांच की जाएगी। पुलिस ने कहा कि हमलों का सिलसिला 3 मार्च को वाशिंगटन में शुरू हुआ जब पुलिस को उत्तरपूर्वी हिस्से में सुबह 4 बजे के एक बेघर शख्स बंदूक की गोली से घायल हुआ मिला। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उसी के पांच दिन बाद एक और बेघर व्यक्ति रात में 1.20 के औसपास फायरिंग में घायल हुआ। पुलिस ने बताया कि उसी के अगले दिन उसी इलाके में सुबह 2.50 पर एक टैंट में आग लग गई थी। उस आग को बुझाया गया और अंदर से एक शव बरामद किया जिसमें चाकू और बंदूक की गोलियों के घाव थे। पोस्टमार्टम में हत्या की बात सामने आई।

इसी तरह न्यूयॉर्क के सोहो में 12 मार्च को 38 वर्षीय एक व्यक्ति सड़क पर सो रहा था तब उसके दाहिने हाथ में सुबर 4.30 बजे गोली मारी गई। इससे उस शख्स की आंख खुली और वो चिल्लाया। इसी के बाद आरोपी वहां से भाग गया। वहीं कुछ दूरी से पुलिस को कुछ समय बाद एक और हत्या का फोन आया। ये हत्या सुबह 6 बजे बताई जा रही है। एक सीसीटीवी वीडियो से पुलिस को आरोपी की फोटो भी मिली है जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है।


Next Story