विश्व

वेनेजुएला में अमेरिका के घातक हमले में आम नागरिक भी हताहत, सैनिकों समेत कम से कम 40 की मौत

jantaserishta.com
4 Jan 2026 5:14 PM IST
वेनेजुएला में अमेरिका के घातक हमले में आम नागरिक भी हताहत, सैनिकों समेत कम से कम 40 की मौत
x
न्यूयॉर्क: वेनेजुएला में अमेरिका की ओर से शनिवार की सुबह किए गए घातक हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हमले में वेनेजुएला के कई नागरिक और सैनिक भी मारे गए। इसकी जानकारी न्यूज एजेंसी सिन्हुआ ने अमेरिकी मीडिया के हवाले से दी है।
सिन्हुआ ने अमेरिकी मीडिया के हवाले से बताया कि वेनेजुएला के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शनिवार सुबह वेनेजुएला पर अमेरिकी सैनिकों के बड़े हमले में आम लोगों और सैनिकों समेत कम से कम 40 लोग मारे गए।
वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने शनिवार को कहा कि निकोलस मादुरो दक्षिणी अमेरिकी देश के एकमात्र राष्ट्रपति हैं। रोड्रिगेज ने शनिवार दोपहर को वहां के एक सरकारी टेलीविजन स्टेशन पर लाइव स्पीच के दौरान कहा कि वेनेजुएला कभी भी किसी देश की कॉलोनी नहीं बनेगा।
गृह, विदेश मामलों के मंत्रियों और दूसरे अधिकारियों के साथ, रोड्रिगेज ने मांग की है कि अमेरिका मादुरो और उनकी पत्नी को रिहा करे। इसके साथ ही उन्होंने वेनेजुएला के लोगों से शांत रहने, मिलकर चुनौतियों का सामना करने और देश की आजादी की रक्षा करने की अपील की।
रोड्रिगेज ने कहा कि वेनेजुएला अपने प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के लिए तैयार है और कभी किसी देश की कॉलोनी या किसी एम्पायर का गुलाम नहीं बनेगा। दूसरी ओर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार सुबह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि रोड्रिगेज ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ले ली है, और विदेश सचिव मार्को रुबियो ने उनसे अभी बात की है।
ट्रंप ने दावा किया कि वेनेजुएला को फिर से महान बनाने के लिए हमें जो जरूरी लगता है, वे उसे करने के लिए तैयार हैं। वेनेजुएला के राष्ट्रपति के साथ जिस तरह की कार्रवाई की गई है, उससे पूरी दुनिया बहुत हैरान है। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ने संप्रभु देश के खिलाफ जबरदस्ती और उसके राष्ट्रपति के खिलाफ एक्शन की कड़ी निंदा की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story