विश्व
पाकिस्तान छोड़कर चली गई इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी की सहेली
Nilmani Pal
4 April 2022 7:01 AM IST

x
पाकिस्तान में इमरान खान के प्रधानमंत्री पद से हटने के बाद उनकी पत्नी बुशरा बीबी की सहेली दुबई चली गई है. जानकारी के मुताबिक, बुशरा बीबी की करीबी सहेली फराह खान दुबई चली गई है. फराह खान पर विपक्षी पार्टियां लगातार भ्रष्टाचार के आरोप लगाती रही हैं.
पाकिस्तान की राजनीति में रविवार को नया मोड़ आ गया. दरअसल, रविवार यानी 3 अप्रैल को यहां 'बड़ा मैच' होने वाला था. जिसका हर किसी को इंतजार था. विपक्ष यानी मरियम नवाज़, शाहबाज़ शरीफ, बिलावल भुट्टो, मौलाना फज़लुर्रहमान ने तैयारी कर ली थी कि इमरान खान को पाकिस्तान की संसद में सत्ता का मैच हराना है. लेकिन अविश्वास प्रस्ताव के मैच में इमरान खान ने सुपर ओवर डाल दिया. इमरान खान के इस सुपर ओवर ने विपक्ष का गेम ओवर कर डाला. लिहाजा इमरान खान ने सत्ता की पिच पर 6 गेंद फेंकी. जिसमें विपक्ष फंस गया.
Next Story





