विश्व

Imran Khan का 'Game Over! प्रधानमंत्री के पद से हटना तय

jantaserishta.com
22 March 2022 8:14 AM IST
Imran Khan का Game Over! प्रधानमंत्री के पद से हटना तय
x

Pakistan Political Crisis: पाकिस्तान (Pakistan) में जारी सियासी उठापटक के बीच प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) की कुर्सी जाना लगभग तय माना जा रहा है. राजनीतिक अटकलों के बीच पाक के पूर्व PM नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (Pakistan Muslim League-Nawaz) ने नए पीएम उम्मीदवार का नाम जारी कर दिया है.

नवाज शरीफ की बेटी और PML-N की उपाध्यक्ष मरियम नवाज (Maryam Nawaz) ने बताया कि पार्टी ने शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) को पीएम पद का प्रत्याशी बनाने का निर्णय लिया है. उन्होंने इमरान खान के खिलाफ लाए जा रहे अविश्वास प्रस्ताव के सफल होने की उम्मीद जताई है.
इस्लामाबाद हाईकोर्ट (Islamabad High Court) के बाहर एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए मरियम ने कहा कि सभी विपक्षी पार्टियां बैठकर तय करेंगी कि पीएम पद का नया उम्मीदवार किसे बनाया जाए, लेकिन पार्टी (PML-N) की तरफ से शहबाज शरीफ को प्रत्याशी बनाने का निर्णय लिया गया है.
मरियम नवाज ने आगे कहा कि इमरान अविश्वास प्रस्ताव के डर से नेशनल असेंबली के सत्र में देरी करना चाहते थे. ये साफ तौर पर संविधान की अवहेलना और अनुच्छेद 6 का उल्लंघ था. उन्होंने कहा कि ऐसा होने पर हमने अदालत का रुख करने का फैसला किया था. उन्होंने इमरान खान को चेतावनी देते हुए कहा कि अब उनका खेल खत्म हो गया है. उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (Pakistan Tehreek-e-Insaf) टूट चुकी है. इमरान जानते हैं कि उनके बचाव में अब कोई आगे नहीं आएगा.
PML-N की उपाध्यक्ष ने कहा कि इमरान यह दिखाने की कोशिश करते हैं कि अविश्वास प्रस्ताव उनके खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय साजिश है, लेकिन ये सरासर गलत है. इमरान खुद अपनी साजिशों में घिर गए हैं. अगर वे अपने कर्तव्यों को ठीक तरह से निभाते तो 10 लाख लोग उनके खिलाफ नहीं खड़े होते.
मरियम ने इमरान के उस बयान पर आपत्ति जताई, जिसमें उन्होंने कहा था कि वे आलू और टमाटर की कीमतें जानने के लिए राजनीति में नहीं आए हैं. मरियम ने कहा कि अगर इमरान ने गेहूं, घी, चीनी और पेट्रोल की कीमतों पर नजर रखते तो उन्हें ये दिन नहीं देखना पड़ता. मरियम ने इमरान की पार्टी PTI पर सरकारी संस्थानों में दखल देने का आरोप भी लगाया है. उन्होंने पाकिस्तान की जांच एजेंसी FIA और NAB पर भी सवाल उठाए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story