विश्व
इमरान खान की पहली पत्नी ने एलन मस्क से की अपने बेटों के फर्जी एकाउंट की शिकायत
jantaserishta.com
19 May 2023 11:46 AM IST

x
फाइल फोटो
लंदन (आईएएनएस)| पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) प्रमुख इमरान खान की पहली बीवी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने ट्विटर के निवर्तमान सीईओ एलन मस्क से माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट पर उनके बेटे के नाम पर फर्जी अकाउंट्स की शिकायत की। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान में एक राजनीतिक एजेंडे के तहत यह अकाउंट्स बनाए गए हैं। गुरुवार देर रात एक ट्वीट में 49 वर्षीय गोल्डस्मिथ ने कहा, धन्यवाद एलन मस्क..मेरे बच्चे के नाम से फर्जी अकाउंट्स पाकिस्तान में राजनीतिक एजेंडे के लिए धोखेबाजों द्वारा बनाए गए हैं।
मेरे बच्चे सोशल मीडिया पर नहीं हैं और उनका कोई प्लान भी नहीं है। गोल्डस्मिथ और खान की शादी मई 1995 में हुई थी, और नौ साल बाद जून 2004 में उनका तलाक हो गया। गोल्डस्मिथ और खान के इस शादी से दो बेटे हैं- सुलेमान ईसा, जिसना जन्म 1996 में हुआ और कासिम, जिसका जन्म 1999 में हुआ।
Tagsइमरान खानइमरान खान पहली पत्नीएलन मस्कट्विटरट्विटर फर्जी एकाउंटImran KhanImran Khan first wifeElon MuskTwitterTwitter fake account
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





