पाकिस्तान में इमरान खान का जाना तय, भारत पर क्या होगा असर? जानें

नई दिल्ली: पाकिस्तान में सियासी उथल-पुथल जारी है. इमरान खान का पाकिस्तान के पीएम पद से हटना लगभग तय माना जा रहा है. ऐसे में भारत-पाक के बीच संबंधों को लेकर कई सवाल भी खड़े होते हैं. ये सवाल अहम हो जाता है कि अगर इमरान की सरकार गिर जाती है तो भारत के साथ रिश्तों पर क्या असर होगा? क्या भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों में कोई नया मोड़ आएगा या फिर इमरान के हटने से भारत-पाकिस्तान के संबंधों में तनाव बरकरार रहेगा? पाकिस्तान में अविश्वास प्रस्ताव के बाद इमरान खान की सरकार अब गिरने की कगार पर है जिसकी एक बड़ी वजह पाकिस्तान की सेना है. ऐसा माना जा रहा है कि इमरान खान के संबंध अब सेना के साथ उस कदर अच्छे नहीं रहे. ऐसे में इमरान का पीएम की कुर्सी से जाना अब तय है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





