इमरान खान फंसे! 18 करोड़ का 'नेकलेस' बेचा? शुरू हुई जांच

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान की शीर्ष जांच एजेंसी ने इमरान खान के खिलाफ आरोपों की जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि उनके कार्यकाल के दौरान उपहार के रूप में प्राप्त एक महंगा हार एक जौहरी को 18 करोड़ रुपए में बेच दिया गया था। एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, इमरान को उपहार के रूप में प्राप्त हार को तोशा-खाना (राज्य उपहार भंडार) में भेजना चाहिए था, जो कि उन्होंने नहीं किया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





