विश्व

इमरान खान ने राष्ट्रपति से नेशनल असेंबली भंग करने की सिफारिश की, पाकिस्तान में होंगे चुनाव

jantaserishta.com
3 April 2022 1:15 PM IST
इमरान खान ने राष्ट्रपति से नेशनल असेंबली भंग करने की सिफारिश की, पाकिस्तान में होंगे चुनाव
x

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री इमरान खान ने मुल्क को संबोधित करते हुए संसद को भंग करने की सिफारिश कर दी है. इमरान खान ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति से संसद को भंग करने की सिफारिश कर दी है. उन्होंने कहा है कि मेरे खिलाफ विदेशी साजिश हुई है. उन्होंने कहा कि देश की जनता अब नए चुनाव की तैयारी करे.

पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में इमरान खान सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज कर दिया गया है. डिप्टी स्पीकर कासिम खान सूरी ने विदेशी साजिश का आरोप लगाकर नेशनल असेंबली के डिप्टी स्पीकर कासिम खान सूरी ने अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया है और सदन में वोटिंग नहीं होने दी है. इसके साथ ही पाकिस्तान की नेशनल ्असेंबली की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया है. संसद की अगली बैठक 25 अप्रैल को आयोजित की जाएगी.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story