खुद को नंबर-1 साबित करने के लिए कई प्रपंच, इमरान सरकार रहेगी या जाएगी आज साफ होगी तस्वीर

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में इमरान खान की सरकार बरकरार रहेगी या फिर जाएगी, ये तस्वीर शनिवार को साफ होगी. इमरान सरकार के यहां तक पहुंचने की वजह है पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट का फैसला. गुरुवार को पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट में 4 दिन चली सुनवाई के बाद पांच जजों की बेंच ने एकमत से फैसला दिया था कि नेशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव खारिज करने का स्पीकर का फैसला गैरकानूनी था, नेशनल असेंबली को भंग करना असंवैधानिक था. पीएम इमरान खान को ये अधिकार नहीं है कि वो राष्ट्रपति से संसद भंग करने को कहें. पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद इमरान सरकार की विदाई अब तय मानी जा रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





