इमरान खान ने फिर दिया भड़कीला भाषण, सभी कार्यकर्ताओं और पार्टी के पदाधिकारियों से अंडरग्राउंड रहने को कहा

लाहौर. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ के बड़े नेता लगातार पार्टी का साथ छोड़ रहे हैं. इस बीच इमरान खान ने कहा सभी कार्यकर्ताओं और पार्टी के पदाधिकारियों से अंडरग्राउंड रहने को कहा.
पकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान के पूर्व मंत्री फवाद हुसैन ने पार्टी छोड़ दी है। आपको बता दें कि पाकिस्तान के पूर्व केंद्रीय मंत्री और इमरान खान के खास नेता फवाद चौधरी शौचालय के टोटी की चोरी के मामले में नामजद हुए हैं। फवाद चौधरी इमरान खान की कैबिनेट में सूचना और प्रसारण मंत्री थे। लाहौर हाईकोर्ट में फवाद चौधरी के खिलाफ 11 मामलों की सुनवाई होनी है। इसी में से एक नल की चोरी के संबंधित है। इस बात का खुलासा फवाद चौधरी की लाहौर हाईकोर्ट में दर्ज याचिका से हुई है। इस याचिका में फवाद चौधरी ने अपने खिलाफ दर्ज मामलों की जानकारी मांगी थी। सुनवाई के दौरान पंजाब पुलिस ने फवाद चौधरी के खिलाफ दर्ज सभी ममलों पर एक रिपोर्ट ही प्रस्तुत की।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





