विश्व
इमरान की पाक राष्ट्रपति से अपील: सत्ता का दुरुपयोग, कानूनों का उल्लंघन रोकें
jantaserishta.com
7 Nov 2022 6:00 PM IST

x
इस्लामाबाद (आईएएनएस)| पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने राष्ट्रपति आरिफ अल्वी से इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) की 'स्पष्ट परिचालन लाइनों' को परिभाषित करने के साथ 'सत्ता के दुरुपयोग और कानूनों के उल्लंघन' के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की है। सोमवार को एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। 6 नवंबर को लिखे एक पत्र में, पीटीआई प्रमुख ने राष्ट्रपति से उन 'गलत कामों' पर ध्यान देने की अपील की, जो देश की राष्ट्रीय सुरक्षा को कमजोर कर रहे हैं। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने अल्वी से 'दोषी' की पहचान करने और उन्हें जवाबदेह ठहराने के लिए भी कहा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री, थलसेना प्रमुख और इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के महानिदेशक के बीच गोपनीय बातचीत को लीक किया जाना गोपनीयता अधिनियम का उल्लंघन है।
उन्होंने कहा, "यह एक बहुत ही गंभीर सवाल है कि कौन या कौन सा संगठन प्रधानमंत्री की सुरक्षित फोन लाइन का स्पष्ट रूप से अवैध वायरटैप करने में शामिल था? यह उच्चतम स्तर पर राष्ट्रीय सुरक्षा का उल्लंघन है।"
सितंबर में अलग-अलग ऑडियो रिकॉर्डिग की एक श्रृंखला सामने आई, जिसमें कथित तौर पर पीटीआई और पीएमएल-एन के नेतृत्व को अनौपचारिक बातचीत करते हुए दिखाया गया था, जिसका मतलब जनता द्वारा कभी नहीं सुना जाना था।
डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, खान ने दो और सवाल भी किए : पाकिस्तान की प्रमुख खुफिया एजेंसी के प्रमुख एक सार्वजनिक प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसे कर सकते हैं और दो सैन्य नौकरशाह 'अत्यधिक राजनीतिक प्रेस कॉन्फ्रेंस' कैसे कर सकते हैं।
आईएसपीआर जैसे सैन्य सूचना संगठन के मापदंडों को भी स्पष्ट रूप से परिभाषित करने और रक्षा और सैन्य मुद्दों से संबंधित जानकारी तक सीमित करने की जरूरत है। सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर के रूप में मैं आपसे आईएसपीआर के परिचालन की स्पष्ट रूपरेखा तैयार करने का अपील करता हूं।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





