
x
Beijing बीजिंग। स्थानीय समयानुसार 9 मार्च को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अफगानिस्तान की स्थिति पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच हालिया संघर्ष, क्षेत्रीय परिस्थितियों के प्रभाव तथा अफगान महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों की सुनिश्चितता जैसे मुद्दों पर विशेष ध्यान दिया गया।
संयुक्त राष्ट्र में चीन के स्थायी प्रतिनिधि फू छोंग ने बैठक के दौरान कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में अफगानिस्तान के लोगों के जीवन स्तर में सुधार करना सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए।
फू छोंग ने कहा कि अफगानिस्तान इस समय मानवीय सहायता, विकास, आतंकवाद-विरोध और मानवाधिकार से जुड़े कई गंभीर मुद्दों का सामना कर रहा है। उन्होंने बताया कि लगभग 2.2 करोड़ अफगान नागरिकों को अभी भी मानवीय सहायता की आवश्यकता है, जबकि 3 करोड़ से अधिक लोग ऐसे हैं जिनका प्रतिदिन का खर्च एक अमेरिकी डॉलर से भी कम है।
उन्होंने यह भी कहा कि युद्ध के अवशेष के रूप में मौजूद विस्फोटकों से लगातार हो रही नागरिक मौतें, लाखों शरणार्थियों की वापसी और बार-बार आने वाली प्राकृतिक आपदाएं जैसे कारक अफगानिस्तान के मानवीय संकट और विकास संबंधी कठिनाइयों को और अधिक गंभीर बना रहे हैं।
चीनी प्रतिनिधि ने आगे कहा कि चीन आशा करता है कि अफगान सरकार अधिक खुला, समावेशी और ज़िम्मेदार रवैया अपनाएगी। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि अफ़ग़ानिस्तान अपनी संबंधित नीतियों में जल्द से जल्द आवश्यक बदलाव करेगा और महिलाओं सहित सभी लोगों के बुनियादी अधिकारों की प्रभावी ढंग से रक्षा सुनिश्चित करेगा।
Tagsअफगानिस्तान संकटसंयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषदचीनफू छोंगमानवीय सहायताअफगान महिलाएंक्षेत्रीय सुरक्षाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





