विश्व

रूस सेना पर 'फर्जी खबर' लिखी तो जाना पड़ेगा जेल, कानून पर पुतिन ने किए हस्ताक्षर

Subhi
5 March 2022 12:57 AM GMT
रूस सेना पर फर्जी खबर लिखी तो जाना पड़ेगा जेल, कानून पर पुतिन ने किए हस्ताक्षर
x
यूक्रेन और रूसी सैनिकों के बीच जंग का आज नौंवा दिन है। शुक्रवार को रूसी इंटेलिजेंसी ने बड़ा आरोप लगाया है। दावा किया है कि नाटो देश यूक्रेन में आंतकी लड़ाके भेज रहा है। उधर, नाटो प्रमुख ने इन आरोपों को नकारा है।

यूक्रेन और रूसी सैनिकों के बीच जंग का आज नौंवा दिन है। शुक्रवार को रूसी इंटेलिजेंसी ने बड़ा आरोप लगाया है। दावा किया है कि नाटो देश यूक्रेन में आंतकी लड़ाके भेज रहा है। उधर, नाटो प्रमुख ने इन आरोपों को नकारा है। कहा कि हम प्रतिबंध लगाते हुए रूस के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं लेकिन लड़कर नहीं, नाटो युद्ध नहीं शांति में विश्वास रखता है।

रूसी सेना और यूक्रेन के सैनिकों के बीच निर्णायक जंग चल रही है। एक तरफ यूक्रेन सरकार रूसी सैनिकों पर महिलाओं से रेप करने और शहरों को नेस्तनाबूत करने के आरोप लगा रही है तो दूसरी ओर रूस का दावा है कि वह आम लोगों को निशाना नहीं बना रहा। उसका लक्ष्य सिर्फ यूक्रेन में तख्तापलट करना है।

इस बीच शुक्रवार को रूसी इंटेलिजेंसी ने नाटों देशों पर गंभीर आरोप लगाए हैं, कहा कि नाटो देश यूक्रेन में आतंकी लड़ाके भेज रहा है। हालांकि नाटो ने इन आरोपों को नकारा है। नाटो के महासचिव जेन स्टोल्टेनबर्ग ने शुक्रवार को दोबारा दोहराया कि नाटो गठबंधन यूक्रेन संघर्ष में भाग नहीं लेगा।

स्टोल्टेनबर्ग ने कहा कि नाटो गठबंधन ने रूस पर कड़ा प्रतिबंध लगाया है हम इस दौरान यूक्रेन की मदद कर रहे हैं। नाटो इस संघर्ष में भाग नहीं लेगा, नाटो रक्षात्मक संगठन है, हम युद्ध और संघर्ष में हस्सिा नहीं लेंगे।


Next Story