विश्व

होने वाला पति स्ट्रिप क्लब गया तो मचा बवाल, तीन हफ्तों बाद होनी है शादी, अब....

Rounak Dey
31 Dec 2021 2:37 PM IST
होने वाला पति स्ट्रिप क्लब गया तो मचा बवाल, तीन हफ्तों बाद होनी है शादी, अब....
x
बाउंड्रिज तय कर दी जिसके बारे में उसे पता भी था. ऐसे में उसने गलत किया.

तीन हफ्तों बाद एक कपल की शादी होना था लेकिन उससे पहले ही उनकी जिंदगी में भूचाल आ गया. होने वाली पत्नी को जब ये पता चला कि उसका फियांसे स्ट्रिप क्लब में गया तो वह शॉक्ड रह गई.

होने वाला पति स्ट्रिप क्लब में गया तो मचा बवाल
Daily Star की खबर के अनुसार, इस बारे में युवती ने Reddit से सलाह ली कि उसका होने वाला पति स्ट्रिप क्लब में गया तो उसे अब क्या करना चाहिए. इस पर युवती के परिवार वाले भी कह रहे हैं कि युवती इस मुद्दे पर कुछ ज्यादा ही ओवर रिएक्ट कर रही है.
शादी को तोड़ने पर ही विचार
स्ट्रिप क्लब में बार डांसर पोल के साथ अश्लील डांस करती हैं जिन्हें देखने अक्सर युवा जाते हैं. इसी क्लब में अपने होने वाले पति को जाते देखना युवती के लिए भारी पड़ रहा है. वह अब इस शादी को तोड़ने पर ही विचार कर रही है.
इस बारे में युवती ने बताया कि जब पांच साल पहले उन्होंने डेटिंग शुरू की थी, तब पहले ही ये तय हो गया था कि हम इस तरह के क्लब में नहीं जाएंगे. उसके बाद भी होने वाला पति वहां गया तो अब वह इस रिलेशन से ही बाहर आना चाहती है.
रिलेशनशिप से बाहर आ जाना चाहिए
इस बारे में लोग इस युवती को तरह-तरह की सलाह दे रहे हैं. कुछ कह रहे हैं कि उसे इस रिलेशनशिप से बाहर आ जाना चाहिए. एक ने कहा कि उससे शादी नहीं करनी चाहिए. आपने पहले ही इस मामले में रूल्स और बाउंड्रिज तय कर दी जिसके बारे में उसे पता भी था. ऐसे में उसने गलत किया.


Next Story