विश्व

गैर-मुस्लिम कब्रिस्तान में यूरोपियन राजनयिकों के कार्यक्रम के दौरान IED ब्लास्ट, कई घायल

Deepa Sahu
11 Nov 2020 2:54 PM GMT
गैर-मुस्लिम कब्रिस्तान में यूरोपियन राजनयिकों के कार्यक्रम के दौरान IED ब्लास्ट, कई घायल
x

गैर-मुस्लिम कब्रिस्तान में यूरोपियन राजनयिकों के कार्यक्रम के दौरान IED ब्लास्ट, कई घायल

सऊदी अरब के जेद्दाह में बुधवार को एक बम धमाके में कई लोग घायल हो गए।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : जेद्दाह: सऊदी अरब के जेद्दाह में बुधवार को एक बम धमाके में कई लोग घायल हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक जेद्दाह की गैर-मुस्लिम सेमेटेरी में एक कार्यक्रम के दौरान इस बम धमाके को अंजाम दिया गया। इस कार्यक्रम में फ्रांस समेत कई देशों के कॉन्सुलेट शामिल थे। घटना की निंदा करते हुए फ्रांस के विदेश मंत्रालय ने इस बारे में जानकारी दी है।

जेद्दाह के इस गैर-मुस्लिम कब्रिस्तान में पहले विश्व युद्ध का एक स्मृति कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें फ्रांस समेत कई यूरोपियन राजनियक शामिल थे। फ्रांस के विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। दूसरा विश्व युद्ध खत्म होने की याद में यह कार्यक्रम सालाना आयोजित किया जाता था। बताया गया है कि धमाके में IED का इस्तेमाल किया गया था।

Next Story