विश्व
IDF: आईडीएफ ने गाजा में हमास के डिप्टी कमांडर को किया ढेर
jantaserishta.com
25 May 2024 11:42 AM IST

x
तेल अवीव: इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने मध्य गाजा पट्टी में हवाई हमले में हमास के एक डिप्टी कमांडर को मार गिराया है। आईडीएफ ने मारे गए हमास कमांडर की पहचान जियाद अल-दीन अल-शरफा के रूप में की है। इजरायली सेना ने कहा कि वरिष्ठ हमास नेता की हत्या शिन बेट और सैन्य खुफिया के बीच एक ज्वाइंट ऑपरेशन के माध्यम से की गई।
आईडीएफ के 99 इन्फैंट्री डिवीजन ने ऑपरेशन का नेतृत्व किया और अल-शरफा पर हमले का समन्वय किया। अल-शरफा को गाजा पट्टी में हमास का प्रमुख आतंकवादी माना जाता था। इजरायल रक्षा बल अब विशेष रूप से हमास के वरिष्ठ नेताओं पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। सेना हमास के वरिष्ठ नेताओं की गतिविधियों पर खुफिया एजेंसी शिन बेट से प्राप्त सूचनाओं पर काम कर रही है।
बयान के अनुसार, आईडीएफ ने यूसुफ अल-शोबाकी को भी मार गिराया है। वह गाजा में हमास आतंकवादी समूह के औद्योगिक सुरक्षा विभाग का नेतृत्व कर रहा था। आंतरिक सुरक्षा एजेंसी शिन बेट से इनपुट मिलने के बाद कुछ दिन पहले ही उसे मार दिया गया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





