विश्व

आइबिस पक्षी के रक्षक ली छ्या

Rani Sahu
8 Oct 2022 1:02 PM GMT
आइबिस पक्षी के रक्षक ली छ्या
x
बीजिंग, (आईएएनएस)| मध्य चीन स्थित छिनलिंग पर्वत में आइबिस रहते हैं, जो नष्ट होने की कगार पर थे। आइबिस को प्रेम पक्षी भी कहा जाता है, क्योंकि वे एक ही बार विवाह करने की प्रथा अपनाते हैं।
गत 80 के दशक में चीन में जंगली आइबिस की संख्या सिर्फ 7 थी। दशकों के पोषण और संरक्षण के बाद चीन में आइबिस की संख्या 5 हजार से अधिक हो गयी है। यह पशु संरक्षण के इतिहास में एक चमत्कार है।
चीन के शानशी प्रांत की निंगशान काउंटी में आइबिस जंगली रिलीज स्टेशन स्थित है। स्टेशन के प्रमुख ली श्या 15 साल से यहां आइबिस का पोषण और संरक्षण कर रहे हैं।
15 वर्षों में आइबिस के 50 परिवार बने और करीब 300 आइबिस के शिशुओं का जन्म हुआ। आज आइबिस संरक्षण स्टेशन पर्यटकों में लोकप्रिय स्थल बन गया है, जहां बड़ी संख्या में युवा आकर्षित होते हैं।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
Next Story