विश्व

वायुसेना ने चलाया साहसी ऑपरेशन, सूडान में छोटी हवाई पट्टी से 121 भारतीयों को बचाया

Nilmani Pal
29 April 2023 1:53 AM GMT
वायुसेना ने चलाया साहसी ऑपरेशन, सूडान में छोटी हवाई पट्टी से 121 भारतीयों को बचाया
x

सूडान। संकटग्रस्त सूडान से अपने लोगों को सकुशल वापस लाने के लिए भारत सरकार 'ऑपरेशन कावेरी' चला रही है। इस दौरान भारतीय वायुसेना ने कल एक साहसी ऑपरेशन चलाया। C-130J जैसे भारी-भरकम विमान ने 27 और 28 अप्रैल की रात को हिंसा प्रभावित सूडान की राजधानी खार्तूम से लगभग 40 किमी उत्तर में वाडी सैय्यिदना में एक छोटी हवाई पट्टी से लगभग 121 लोगों का रेस्क्यू किया। यह ऑपरेशन बड़ा ही खतरनाक था। हवाईपट्वी की विजिबिलिटी काफी कम थी। यहां न तो ईंधन की व्यवस्था थी और ना है नाइट लैंडिंग की सुविधा। पायलटों ने खतरों से खेलते हुए रात में लैंडिंग करने के लिए नाइट विजन गॉगल्स (एनवीजी) का इस्तेमाल किया।

भारतीय वायुसेना ने एक बयान में कहा, "हवाई पट्टी के निकट एयरक्रू ने अपने इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल यानी कि इंफ्रा-रेड सेंसर का उपयोग यह सुनिश्चित करने के लिए किया कि रनवे पर लैंडिंग के समय कोई बाधा उत्पन्न नहीं हो। एयरक्रू ने अंधेरी रात में नाइट विजन गॉगल्स के सहारे विमान को लैंड कराया।'' इस ऑपरेशन में बचाए गए लोगों में एक गर्भवती महिला भी शामिल थी। उनके पास पोर्ट सूडान तक पहुंचने का कोई साधन नहीं था। आपको बता दें कि भारत सरकार सैन्य विमानों और नौसैनिक जहाजों का उपयोग करके अपने नागरिकों को बचा रही है।

वायुसेना ने कहा, ''लैंडिंग के बाद विमान के इंजन लगातार ऑन रहे। इस दौरान आठ गरुड़ कमांडो ने यात्रियों और उनके सामान को विमान में सुरक्षित पहुंचाया। इसी ग्लास का उपयोग करके विमान को टेक-ऑफ भी कराया गया। वाडी सैय्यदना और जेद्दाह के बीच की ढाई घंटे का यह ऑपरेशन भारतीय वायु सेना के इतिहास में अपने दुस्साहस ऑपरेशन के लिए गिना जाएगा। इससे पहले काबुल में ऐसा किया गया था।''


Next Story