विश्व

IAEA महानिदेशक ग्रॉसी ने ईरानी विदेश मंत्री से फोन पर की बात

SHIDDHANT
22 Feb 2026 7:58 PM IST
IAEA महानिदेशक ग्रॉसी ने ईरानी विदेश मंत्री से फोन पर की बात
x
Tehran तेहरान: अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के महानिदेशक राफेल ग्रॉसी ने रविवार को ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से फोन पर बात की। ईरान के विदेश मंत्रालय ने शनिवार शाम हुई बातचीत की जानकारी रविवार को दी। मंत्रालय के अनुसार, दोनों पक्षों ने ईरान और अमेरिका के बीच इनडायरेक्ट बातचीत से जुड़े नए डेवलपमेंट पर चर्चा की। अराघची ने ईरान की रचनात्मक भागीदारी पर जोर दिया और कहा कि ईरान शांतिपूर्ण परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में अपने वैध अधिकारों को सुरक्षित रखने के लिए कूटनीति का उपयोग करने के लिए प्रतिबद्ध है, जो परमाणु अप्रसार संधि (एनपीटी) और अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुरूप है।
ग्रॉसी ने जेनेवा वार्ता को "सकारात्मक" बताया और आईएईए की ओर से वार्ता ढांचे के विकास में सहयोग करने की तत्परता जताई। दोनों ने रचनात्मक सहभागिता और संवाद के महत्व पर बल दिया ताकि एक स्थायी समझौते तक पहुंचा जा सके।
एक हफ्ते में ये दोनों की दूसरी टेलीफोन वार्ता है। बुधवार को भी दोनों ने जेनेवा वार्ता के परिणामों और वार्ता तंत्र पर चर्चा की थी। ईरान की ओर से कहा गया कि अगला कदम एक ड्राफ्ट प्रस्ताव को अंतिम रूप देना है, जो अमेरिकी प्रतिनिधि स्टीव विटकॉफ को सौंपा जाएगा, और संभवतः एक सप्ताह में गंभीर वार्ता शुरू हो सकती है। मेहर न्यूज के अनुसार दोनों के बीच क्षेत्रीय विकासों से जुड़े मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ, जिसमें ईरान ने निष्पक्ष समझौते की आवश्यकता पर जोर दिया।
16 फरवरी को भी अराघची ने जिनेवा में अमेरिका से दूसरे दौर की अप्रत्यक्ष बातचीत से पहले ग्रॉसी से मुलाकात की थी। ईरान ने अमेरिका के साथ होने वाली परमाणु वार्ता के दूसरे दौर से ठीक पहले कूटनीतिक नजरिए से महत्वपूर्ण चर्चा की थी। ईरानी प्रतिनिधिमंडल ने जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के अधिकारियों से अहम मुलाकात की थी। यह बैठक संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ होने वाली बातचीत से पहले रणनीतिक तैयारी और अपने रुख को स्पष्ट करने के उद्देश्य से की गई है। इस कदम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई चर्चाओं और अटकलों को जन्म दिया।
बैठक के बाद ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "मैं एक सही और बराबर डील करने के लिए असली आइडिया के साथ जिनेवा में हूं।" ईरान बैन में राहत के बदले समझौते के लिए तैयार है।
बता दें कि ओमान, अमेरिका और ईरान के बीच समझौता कराने की कोशिश कर रहा है। ओमान की राजधानी मस्कट में ईरान और अमेरिका की पहले दौर की बात हुई थी। इसके बाद स्विट्जरलैंड के शहर जिनेवा में अमेरिका-ईरान मिले।
इसके बाद अराघची ने कहा था कि वार्ता सकारात्मक रही। अराघची ने कहा कि ईरान और यूएस के बीच “जिनेवा में बहुत अच्छी बातचीत हुई,” और वे ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम और तेहरान के खिलाफ यूएस बैन से जुड़े मुद्दों पर बात कर पाए।
हालांकि इसके बाद अमेरिका की ओर से ऐसे बयान और टिप्पणियां आईं जो इस वार्ता की सफलता पर प्रश्नचिन्ह लगाती थीं। 19 फरवरी को बोर्ड ऑफ पीस की बैठक में संबोधन के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तो यहां तक कह दिया था कि वो ईरान को 10 दिन का समय दे रहे हैं।
Tagsईरानआईएईएराफेल ग्रॉसीअब्बास अराघचीअमेरिकाजिनेवा वार्ताअप्रत्यक्ष बातचीतपरमाणु ऊर्जापरमाणु अप्रसार संधिएनपीटीकूटनीतिस्थायी समझौताड्राफ्ट प्रस्तावस्टीव विटकॉफमस्कटओमानपरमाणु निगरानीन्यूक्लियर प्रोग्रामयूएस बैनक्षेत्रीय विकासअंतरराष्ट्रीय कानूनपरमाणु वार्तासकारात्मक वार्ताअंतर्राष्ट्रीय चर्चाटेलीफोन वार्ताअमेरिका-ईरान वार्ताजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story