विश्व

पति के प्राइवेट पार्ट पर हमला, पत्नी का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया

jantaserishta.com
28 Aug 2022 1:50 PM IST
पति के प्राइवेट पार्ट पर हमला, पत्नी का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: एक महिला को शक हो गया कि उसके पति का किसी और महिला के साथ अफेयर चल रहा है. इस शक की वजह से उसने ऐसा खौफनाक कदम उठाया, जिसने उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया. महिला को तीन साल जेल की सजा सुनाई गई है.

दरअसल, महिला ने चाकू से पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया. जिस वक्त उसने इस वारदात को अंजाम दिया पति नींद में था. ये मामला जाम्बिया का है, जहां चार अगस्त को महिला ने अपने पति पर जानलेवा हमला किया था. केस में इसी हफ्ते कोर्ट ने महिला को सजा दी है.
'डेली स्टार' की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना जाम्बिया के कपिरी मपोषी की है. यहां गिवेन चिलुफया नाम की महिला ने अपने पति जिमी नगलूबे के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया. चिलुफया ने पति से कहा कि तुम्हारा दूसरी महिला संग अफेयर चल रहा है. इस बात को लेकर दोनों में खूब झगड़ा हुआ. झगड़ा करने के बाद दोनों सोने चले गए. लेकिन जब नगलूबे सो गया तो पत्नी चिलुफया ने चाकू से उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया.
नगलूबे ने देखा कि उसके ठीक सामने उसकी पत्नी एक चाकू लेकर खड़ी है. दर्द से कराहते हुए नगलूबे ने अपने भाई को कॉल किया, जिसने उसे अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने उसके कटे हुए पार्ट को सर्जरी कर वापस से जोड़ दिया.
इस हमले को लेकर नगलूबे ने पत्नी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. जिसके बाद पुलिस ने चिलुफया को अरेस्ट कर लिया. मामला कोर्ट पहुंचा, जहां दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद जज ने चिलुफया को दोषी करार दिया. उसे 26 अगस्त को तीन साल जेल की सजा सुनाई गई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story