विश्व

पति की बेवफाई: उसे नहीं पता था कुछ बड़ा होने वाला है, फिर...

jantaserishta.com
24 Aug 2022 11:37 AM IST
पति की बेवफाई: उसे नहीं पता था कुछ बड़ा होने वाला है, फिर...
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: एक महिला ने पति की बेवफाई से तंग आकर खौफनाक कदम उठाया. उसने पति की बेरहमी से हत्या कर दी. इतना ही नहीं महिला ने पति के लाश के कई टुकड़े कर दिए और लाश को घर में ही ठिकाने लगा दिया. कई दिन बाद जब पड़ोसियों को महिला के घर से दुर्गंध आनी शुरू हुई तो मामले का खुलासा हुआ. फिलहाल पुलिस ने पति की हत्या के आरोप में महिला को गिरफ्तार कर लिया है.

द मिरर के मुताबिक, मामला ईरान के तेहरान प्रांत का है. जहां हत्या के केस में 22 साल की एक महिला को गिरफ्तार किया गया है. महिला पर चाकू से गोदकर पति को मारने और फिर उसकी लाश के कई टुकड़े करने का आरोप है.
स्थानीय मीडिया ने बताया कि पुलिस को तेहरान प्रांत के एस्लामशहर शहर से महिला के 30 साल के पति का क्षत-विक्षत शव मिला. दरअसल, पुलिस अधिकारियों को महिला के एक पड़ोसी का फोन आया था, जिसने उसके घर से तेज दुर्गंध आने की बात बताई. इसके बाद तलाश की गई तो घर से शव बरामद हुआ.
बताया गया कि महिला ने पति को प्रेमिका संग देख लिया था. जिसको लेकर दोनों में बहस शुरू हो गई. इतने में पति चाकू ले आया. उसने कहा कि मैं तुम्हारे पेट में चाकू घोंप दूंगा. लेकिन कुछ ही देर बाद महिला ने पति के पेट में चाकू घोंप दिया.
पूछताछ में महिला ने पुलिस को बताया- पति, मुझे और मेरी पांच साल की बेटी को पीटता था. वह मुझे धोखा भी दे रहा था. मैं उसके बर्ताव से परेशान हो गई थी, इसलिए मैंने उसे मार डाला.
महिला ने दावा किया कि उसने अपने पति को एक असामान्य संबंध के कारण मारा है, जो उसने दूसरी महिला के साथ बनाए थे. महिला की शादी सात साल पहले हुई थी, तब वह सिर्फ 15 साल की थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story