विश्व

पति का खौल उठा खून, बेडरूम में पत्नी संग था कोई और, फिर...

jantaserishta.com
22 Feb 2022 11:05 AM IST
पति का खौल उठा खून, बेडरूम में पत्नी संग था कोई और, फिर...
x
गुस्से में उसने पड़ोसी पर हमला कर दिया.

नई दिल्ली: अफ्रीकी देश केन्या के रुंडा में पुलिस ने 48 साल के एक शख्स को पड़ोसी की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है. k24tv.co.ke की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि सैमुअल मुसुन्गू नाम का शख्स बिना बताए अचानक घर पहुंचा था और इसके बाद उसने अपने बेडरूम में पत्नी के साथ पड़ोसी को आपत्तिजनक स्थिति में देखा. गुस्से में उसने पड़ोसी पर हमला कर दिया.

अफ्रीकी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना केन्या के रुंडा के गिथोगोरो इलाके की है. सैमुअल मुसुन्गू पेशे से मजदूर बताया गया है. पुलिस का कहना है कि सैमुअल ने पड़ोसी को पत्नी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा.
रिपोर्ट के मुताबिक, गुस्से की हालत में सैमुअल ने एक पत्थर का टुकड़ा उठाया और 40 साल के पड़ोसी के सिर पर दे मारा. पुलिस ने बयान में कहा है कि घटना के वक्त ही पड़ोसी की मौत हो गई. मृतक का नाम नैशन मुडोवी था.
The Directorate of Criminal Investigations (DCI) ने एक बयान में कहा कि घटना के वक्त कुछ लोग नैशन को बचाने के लिए वहां पहुंचे थे, लेकिन जब तक वे उसे बचा पाते, देर हो चुकी थी. स्थानीय व्यक्ति रिचर्ड वामलवा ने बताया कि यह घटना किसी हॉरर मूवी की तरह था. बुरे सपने जैसा.
nairobileo.co.ke की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. आरोपी पर Section 203 और Section 204 के तहत केस दर्ज किया गया है.Live TV
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story