विश्व

पति ने पत्नी से बोला झूठा, टहलने का बहाना बताकर यूक्रेन पहुंचा!

jantaserishta.com
5 March 2022 5:03 PM IST
पति ने पत्नी से बोला झूठा, टहलने का बहाना बताकर यूक्रेन पहुंचा!
x

नई दिल्ली: रूस-यूक्रेन में जंग चल रही है. लोग युद्धग्रस्त देश को छोड़कर भाग रहे हैं. इस बीच एक ऐसे शख्स की कहानी सामने आई है, जो पत्नी से झूठ बोलकर सीधे यूक्रेन पहुंच गया. दरअसल, ये शख्स घर से टहलने के बहाने घर से निकला था लेकिन फ्लाइट पकड़कर यूक्रेन जा पहुंचा.

दरअसल, रूस और यूक्रेन के बीच कई दिनों से युद्ध चल रहा है. इस बीच एक ब्रिटिश नागरिक यूक्रेन की सेना की मदद करने के लिए घर से चोरी-छिपे निकल गया. घर से निकलने से पहले उसने अपनी पत्नी से कहा कि वो बाहर Birdwatching के लिए जा रहा है. लेकिन उसने पत्नी से झूठ बोला था, असल में वो देश से बाहर जा रहा था.


'द सन' की रिपोर्ट के मुताबिक, ये शख्स पूर्व सैनिक है और ब्रिटेन के विरल (Wirral) का रहने वाला है. शख्स अपनी पत्नी से ये कहकर निकला था कि को वो आसपास टहलने जा रहा है, मगर वो फ्लाइट पकड़कर सीधे पोलैंड पहुंच गया और फिर वहां से बॉर्डर पार कर यूक्रेन में प्रवेश कर गया.
ये पूर्व सैनिक रूस के खिलाफ यूक्रेन की सेना की मदद करने गया है. उसके दो बच्चे हैं. बिना अपना नाम बताए उसने कहा कि जब पत्नी को पता चलेगा कि वह यूक्रेन में लड़ाई में शामिल होने के लिए गया है तो वह डर जाएगी. हालांकि, जल्द ही मैं उसे फोन करूंगा सब समझाऊंगा.
रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटेन से यूक्रेन गया शख्स लंबे वक्त तक ब्रिटिश आर्मी में स्नाइपर के तौर पर काम करता था. उसका कहना है कि इस मुश्किल घड़ी में हमें यूक्रेन वासियों की मदद करनी चाहिए. यूक्रेन के लोगों को तत्काल अनुभवी सैनिकों की जरूरत है और वो अनुभव उसके पास है. बताया जा रहा है कि उसके जैसे कई और लोग भी ब्रिटेन से यूक्रेन पहुंचे हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story