विश्व

तूफान ने फ्लोरिडा में मचाई तबाही, चारो तरफ दिखा खौफनाक मंजर

Nilmani Pal
29 Sep 2022 11:24 AM GMT
तूफान ने फ्लोरिडा में मचाई तबाही, चारो तरफ दिखा खौफनाक मंजर
x

अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में तूफान 'इयान' से भारी तबाही मची है। भारतीय समयानुसार देर रात यह तूफान फ्लोरिडा के दक्षिण-पश्चिम तट कोस्ट से टकराया। इस तूफान का सबसे ज्यादा प्रभावन फोर्ट मायर्स शहर पड़ा है। यहां 250 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही है और तेज बारिश हो रही है। साथ ही तटीय इलाकों में 2 से 7 मीटर ऊंची लहरें भी उठ रही हैं।

हालत की गंभीरता को देखते हुए 8.5 लाख घरों की इलैक्ट्रिसिटी सप्लाई रोक दी गई। इससे करीब 20 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डीसैंटिस का कहना है कि टाम्पा बे के आसपास के इलाकों से लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के आदेश दिए गए हैं। अन्य इलाकों में लोग स्वैच्छिक रूप से बाहर निकल रहे हैं। फ्लोरिडा में इयान तूफान से भारी तबाही होने की आशंका है।

इस बीच खबरे आ रही है कि तूफान की चपेट में आने से स्टौक आइलैंड के पास एक नाव डूब गई है। इस नाव में 23 लोगों के लापता होने की खबर है। बताया जा रहा है कि नाव में क्यूबा के प्रवासी सवार थे। अमेरिकी कोस्ट गार्ड लगातार लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं। समाचार एजेंसी रायटर के मुताबिक तटरक्षक बलों ने 23 लापता लोगों के लिए तलाशी अभियान शुरू किया था। उन्होंने तीन लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।


Next Story