विश्व
फ्लोरिडा में तबाही मचाने के बाद और मजबूत हुआ इयान तूफान
jantaserishta.com
30 Sept 2022 9:09 AM IST

x
वाशिंगटन (आईएएनएस)| फ्लोरिडा में तबाही मचाने के बाद इयान तूफान ने और भी भयावह रूप ले लिया है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, यूएस नेशनल हरिकेन सेंटर ने गुरुवार को अपनी नई सलाह में कहा कि इयान दक्षिण कैरोलिना, उत्तरी कैरोलिना और जॉर्जिया राज्यों को जानलेवा बाढ़, तूफान और तेज हवाओं के साथ आगे बढ़ रहा है।
पूर्वानुमानकर्ताओं ने कहा कि तूफान शुक्रवार को दक्षिण कैरोलिना के तट पर पहुंचेगा और केंद्र शुक्रवार की रात और शनिवार को कैरोलिनास में आगे बढ़ेगा।
120 किमी प्रति घंटे की अधिकतम निरंतर हवाओं के साथ, इयान शुक्रवार को लैंडफॉल से पहले थोड़ा मजबूत हो सकता है और दक्षिणपूर्वी अमेरिका में शुक्रवार देर रात से शनिवार तक तेजी से कमजोर होने का अनुमान है।
सीएनएन के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम और मध्य फ्लोरिडा में तूफान के कारण कम से कम 15 लोगों के मारे जाने की खबर है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





