विश्व

Cyclone: ऑस्ट्रेलिया में चक्रवात से सैकड़ों लोग फंसे

jantaserishta.com
19 March 2024 9:03 AM IST
Cyclone: ऑस्ट्रेलिया में चक्रवात से सैकड़ों लोग फंसे
x
कैनबरा: उष्णकटिबंधीय चक्रवात मेगन के कारण सुदूर उत्तरी ऑस्ट्रेलिया के सैकड़ों लोग फंसे हुए हैं। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, चक्रवात मेगन ने सोमवार दोपहर ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी क्षेत्र के उत्तर-पूर्व में दस्तक दी। इससे 200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं और भारी बारिश हुई।
इससे पहले सोमवार को मौसम की बिगड़ती स्थिति के कारण आसपास के शहरों से हवाई सेवा को निलंबित कर दिया गया। इससे लोग वहां से निकल नहीं सके। चक्रवात के कारण करीब 700 लोग फंस गए। इलाके की बिजली काट दी गई है।
सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन में राज्य के मुख्यमंत्री ईवा लॉलर ने कहा कि बोरोलूला में हम लोगों को सुरक्षित रखने के लिए काम कर हैं। मौसम विज्ञान ब्यूरो (बीओएम) ने देश के उत्तरी क्षेत्र के के उत्तर-पूर्व में 300 मिमी तक बारिश की आशंका के साथ बाढ़ की भी चेतावनी जारी की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story