विश्व
जापान में सैकड़ों लोगों ने मनाया 11वां 'अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस'
jantaserishta.com
21 Jun 2025 11:24 AM IST

x
टोक्यो: 11वें 'अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस' के मौके पर शनिवार को जापान में दो हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए। टोक्यो के बौद्ध मंदिर 'त्सुकिजी होंगवानजी' में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन जापानी प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा की पत्नी योशिको इशिबा ने किया। योग दिवस पर इस साल की थीम "एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग" थी।
जापान में भारतीय राजदूत सिबी जॉर्ज ने यहां मौजूद लोगों को संबोधित किया, जो बड़ी संख्या में एकत्र हुए थे। जापानी विदेश मंत्री इवाया ताकेशी की पत्नी सतोको इवाया इस मौके पर मौजूद रहीं। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर 'त्सुकिजी होंगवानजी' के रेवरेंड म्योकेन हयामा और रेवरेंड तोमोहिरो किमुरा के अलावा भारतीय राजदूत की पत्नी जोइस सिबी मौजूद रहीं। इनके अलावा वरिष्ठ सरकारी अधिकारी, रेजिडेंट राजदूत और राजनयिक भी यहां मौजूद थे।
इससे पहले, शुक्रवार को जापान में 'ओसाका एक्सपो 2025' में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। टोक्यो में स्थित भारतीय दूतावास ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, "जापान में भारत के राजदूत सिबी जॉर्ज और ओसाका प्रांत के उप-राज्यपाल शिगेकी वतनबे ने समारोह का उद्घाटन किया। हजारों लोग इस सामूहिक योग सेशन में शामिल हुए।"
अपने 11वें वर्ष तक 'अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस' ग्लोबल इवेंट के रूप में विकसित हो गया है। भारत योग के अभ्यास से मन की शांति, अनुशासन और स्थायी जीवन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। साल 2025 की थीम 'एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग' पर्सनल वेल-बीइंग और प्लैनेटरी हेल्थ के बीच संबंध पर जोर देती है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि योग दुनिया को ऐसे समय में शांति की दिशा देता है, जब वह संघर्ष, अशांति और अस्थिरता का सामना कर रही है। पीएम मोदी ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आग्रह किया कि इस योग दिवस को मानवता के लिए 'योग 2.0' की शुरुआत के रूप में चिह्नित किया जाए, जहां आंतरिक शांति वैश्विक नीति बन जाती है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





