विश्व

हमास के नियंत्रण को कमजोर करने के लिए गाजा में रोकी मानवीय सहायता : इजरायली रक्षा मंत्री

jantaserishta.com
16 April 2025 5:32 PM IST
हमास के नियंत्रण को कमजोर करने के लिए गाजा में रोकी मानवीय सहायता : इजरायली रक्षा मंत्री
x
यरूशलम: इजरायली रक्षा मंत्री ने बुधवार को कहा कि गाजा की आबादी पर हमास के नियंत्रण को कमजोर करने के लिए वहां मानवीय सहायता रोकने की नीति अपनाई गई है। इजरायल काट्ज ने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और वरिष्ठ सैन्य कमांडरों के साथ गाजा के दौरे के एक दिन बाद यह बयान दिया।
कैट्ज ने कहा, "इजरायल की नीति स्पष्ट है - कोई भी मानवीय सहायता गाजा में प्रवेश नहीं करने वाली।" उन्होंने कहा, "मौजूदा हालात में कोई भी गाजा में मानवीय सहायता लाने की तैयारी नहीं कर रहा है और न ही ऐसा करने का इरादा रखता है।" समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, 2 मार्च को इजरायल ने गाजा में भोजन, पानी, दवा, ईंधन और अन्य आपूर्ति के प्रवेश पर रोक को फिर से लगा दी।
नेतन्याहू ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य हमास पर युद्ध विराम और बंधक-मुक्ति समझौते के पहले चरण को बढ़ाने के लिए दवाब डालना था। काट्ज के अनुसार, सहायता रोक दी गई ताकि 'आबादी पर हमास के नियंत्रण को कमजोर किया जा सके और हमास की भागीदारी के बिना निजी कंपनियों के जरिए भविष्य में (सहायता) वितरण के लिए आधार तैयार किया जा सके।'
ऑपरेशन के अगले चरणों की तैयारी करते हुए काट्ज ने कहा कि इजरायली सेना हमास के उग्रवादियों और बुनियादी ढांचे पर 'लगातार' हमला कर रही है। मंत्री के अनुसार, सेना अपने कब्जे वाले क्षेत्रों से पीछे नहीं हटेगी और गाजा में निर्दिष्ट 'सुरक्षा क्षेत्रों' में अपनी उपस्थिति बनाए रखेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि हमास बंधक सौदे के लिए इजरायल की शर्तों को अस्वीकार करना जारी रखता है, तो "ऑपरेशन का विस्तार होगा और अगले चरणों में आगे बढ़ेगा।" गाजा स्थित स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, युद्ध शुरू होने के बाद से इजरायली हमलों में एन्क्लेव में 51,000 से अधिक लोग मारे गए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story