विश्व

मानव तस्करी गिरोह चलाता था बेंगलुरू में पकड़ा दुष्कर्म आरोपित, पीड़िता ने पुलिस को दी जानकारी

Gulabi
31 May 2021 1:08 PM GMT
मानव तस्करी गिरोह चलाता था बेंगलुरू में पकड़ा दुष्कर्म आरोपित, पीड़िता ने पुलिस को दी जानकारी
x
बेंगलुरु में सामूहिक दुष्कर्म और प्रताड़ना के आरोप में गिरफ्तार रिफातुल इस्लाम हृदोय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मानव तस्करी

बेंगलुरु में सामूहिक दुष्कर्म और प्रताड़ना के आरोप में गिरफ्तार रिफातुल इस्लाम हृदोय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मानव तस्करी का गिरोह चलाता था। भारत के कई राज्यों में एजेंट होने के साथ ही उसकी संयुक्त अरब अमीरात में भी पहुंच थी। वहां तस्करी कर युवतियों को भेजा जाता था।

यह जानकारी दुष्कर्म पीड़ित युवती ने ढाका पहुंचने के बाद पुलिस को दी है। ढाका के हातीरझील पुलिस का कहना है कि युवती के साथ दुष्कर्म में शामिल आरोपितों को लाने की कोशिश की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि उनके कुछ होटलों के साथ अनुबंध सौदे हैं और समझौते के अनुसार लड़कियों की आपूर्ति करते हैं। पुलिस ने यह भी कहा कि समूह द्वारा स्कूल और कॉलेज के छात्रों के साथ-साथ गृहिणियों को भी निशाना बनाया गया और उनकी तस्करी की गई।
ज्ञात हो कि एक महिला के साथ प्रताड़ना और अश्लील वीडियो बनाने के मामले में बेंगलुरु में एक महिला और चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था। पीड़ित महिला बांग्लादेश की थी।
आरोपितों में से दो ने भागने की कोशिश की, जिन्हें पुलिस को गोली मारकर घायल करते हुए गिरफ्तार करना पड़ा था। इन गिरफ्तार अभियुक्तों में ही रिफातुल इस्लाम हृदोय भी है। पुलिस का कहना था कि घटनास्थल का निरीक्षण करने के दौरान आरोपितों ने उस पर हमला कर भागने का प्रयास किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोनों की पहचान हृदोय और सागर के रूप में की गई थी। दोनों की उम्र लगभग 20 साल के आसपास है।
बता दें कि एक महिला के साथ क्रूरता और दुष्कर्म के आरोप में बेंगलुरु पुलिस ने गुरुवार को राममूर्ति नगर से छह अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को गिरफ्तार किया था। इनमें चार पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो चुका है। सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फुट रहा है और आरोपितों के खिलाफ जल्द और सख्त कार्रवाई की मांग हो रही है। अब बेंगलुरु और बांग्लादेश पुलिस दोनों ही मामले में कार्रवाई और जांच कर रहे हैं।
Next Story