विश्व

British Columbia के रेलवे पुल में लगी भीषण आग

Sanjna Verma
21 Jun 2024 2:32 PM IST
British Columbia के रेलवे पुल में लगी भीषण आग
x
Fire आग : ब्रिटिश कोलंबिया के रिचमंड में गुरुवार शाम एक रेलवे पुल में भीषण आग लग गई. इससे पूरे क्षेत्र में धुएं का गुबार छा गया. आग ओक स्ट्रीट पुल के पास स्थित पुल पर लगी. रिचमंड फायर-रेस्क्यू ने बताया कि शाम लगभग 8:15 बजे फ्रेजर नदी के पास आग लगने की सूचना मिली और कई फायर ट्रक घटनास्थल पर पहुंचे.
मेट्रो वैंकूवर रीजनल डिस्ट्रिक्ट ने बताया कि एक पुराने रेलवे पुल में आग लग गई है, जिससे काला धुआं निकल रहा है. डिस्ट्रिक्ट ने एक वायु गुणवत्ता बुलेटिन जारी करते हुए लोगों से अपील की कि जिन लोगों को साँस लेने में दिक्कत, छाती में दर्द, जोर की खांसी या चक्कर आ रहे हों वे तुरंत
DOCTOR
से संपर्क करें.

सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीरों में धुआं रिवर रॉक कैसिनो के पास से निकलता दिख रहा है. आग का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. आग से कितना नुकसान हुआ है, इसका अंदाजा अभी लगाया जा रहा है. फायर क्रू आग बुझाने का काम कर रहे हैं और क्षेत्र में सुरक्षा के लिए काफी संख्या में POLICE बल तैनात है.
Next Story