विश्व
पावर सबस्टेशन में लगी भीषण आग, एयरपोर्ट एक दिन के लिए बंद
jantaserishta.com
21 March 2025 10:28 AM IST

x
मचा हड़कंप.
नई दिल्ली: लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट को एक दिन के लिए बंद कर दिया गया है, क्योंकि शहर के पश्चिमी हिस्से में एक विद्युत सबस्टेशन में आग लगने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। 16 हजार से ज्यादा घरों में भी बिजली आपूर्ति बाधित हुई है।
ब्रिटिश मीडिया के मुताबिक, 150 से ज्यादा लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। एयरपोर्ट ने भारतीय समयानुसार शुक्रवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक एक्स पोस्ट में यात्रियों को यात्रा न करने की सलाह दी और आगे की जानकारी के लिए अपनी-अपनी एयरलाइंस से संपर्क करने का आग्रह किया है।
एयरपोर्ट ने कहा, "एयरपोर्ट को बिजली आपूर्ति करने वाले एक विद्युत सबस्टेशन में आग लगने के कारण हीथ्रो में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। हमारे यात्रियों और सहकर्मियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हीथ्रो 21 मार्च की रात 11.59 बजे तक बंद रहेगा। असुविधा के लिए हमें खेद है।" एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने बीबीसी को बताया, "अग्निशमन दल काम पर लगे हैं, लेकिन हमें यह स्पष्ट नहीं है कि बिजली कब तक बहाल हो सकेगी। हम स्थिति को सुलझाने के लिए यथासंभव प्रयास कर रहे हैं।"
रिपोर्ट्स के अनुसार, कई उड़ानों को मार्ग पहले ही डायवर्ट कर दिया गया है, जबकि एयरपोर्ट अधिकारियों को आने वाले दिनों में महत्वपूर्ण व्यवधान की आशंका है। रिपोर्टों में जिक्र किया गया है कि स्कॉटिश और दक्षिणी इलेक्ट्रिसिटी नेटवर्क ने कहा कि नॉर्थ हाइड सबस्टेशन में आग लगी थी और आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंची।
लंदन फायर ब्रिगेड ने बताया कि सबस्टेशन के अंदर एक ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई, जिसके कारण बड़े पैमाने पर आपातकालीन प्रतिक्रिया की जरूरत पड़ी। घटनास्थल पर 10 दमकल गाड़ियां और करीब 70 अग्निशमन कर्मी तैनात किए गए। एहतियात के तौर पर, 200 मीटर की घेराबंदी की गई है और निवासियों को सलाह दी गई है कि वे धुएं के कारण दरवाजे और खिड़कियां बंद रखें। हीथ्रो ब्रिटेन का सबसे बड़ा हवाई अड्डा है, जो हर दिन लगभग 1,300 लैंडिंग और टेक-ऑफ करता है। पिछले साल इसके टर्मिनलों से रिकॉर्ड 83.9 मिलियन यात्री गुजरे।
Tagsहीथ्रो एयरपोर्टलंदनपावर सबस्टेशनपावर सबस्टेशन आगheathrow airportlondonpower substationpower substation fire
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





