
World वर्ल्ड: ब्रिटेन के Heathrow एयरपोर्ट में 21 मार्च 2025 को एक बड़े बिजली सबस्टेशन में लगी भीषण आग के कारण एयरपोर्ट को पूरे दिन के लिए बंद कर दिया गया। इस आग ने एयरपोर्ट की बिजली आपूर्ति को पूरी तरह से प्रभावित कर दिया, जिससे न केवल हीथ्रो बल्कि दुनिया भर में उड़ान कार्यक्रमों में भी भारी दिक्कतें आईं।
लंदन फायर ब्रिगेड के अनुसार, करीब 70 दमकलकर्मी इस आग को बुझाने में जुटे हैं, जो पश्चिमी लंदन के सबस्टेशन में लगी है। आग के कारण हीथ्रो, जो यूरोप का सबसे व्यस्त और दुनिया का पांचवां सबसे व्यस्त एयरपोर्ट है, में व्यापक पावर आउटेज हुआ। आग की लपटों और धुंए के गुबार को आसमान में देखा गया।
करीब 150 लोगों को पास के भवनों से सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया गया, और हजारों घरों में बिजली नहीं थी। एयरपोर्ट की गतिविधियों में रुकावट के कारण कई उड़ानों को अन्य हवाई अड्डों पर डायवर्ट किया गया। अधिकारियों का कहना है कि अग्नि शमन कार्य जारी है, लेकिन स्थिति नियंत्रण में आने में समय लग सकता है।





