विश्व

हेनान प्रांत के एल्युमीनियम प्लांट में हुआ जोरदार का धमाका, लोगों को लगा फट गया परमाणु बम

Neha Dani
22 July 2021 9:52 AM GMT
हेनान प्रांत के एल्युमीनियम प्लांट में हुआ जोरदार का धमाका, लोगों को लगा फट गया परमाणु बम
x
बताया जा रहा है कि यह वीडियो हेनान के झेंग्झोऊडोंग स्‍टेशन का है।

चीन में आई भयानक बाढ़ से एक के बाद एक हादसे होते जा रहे हैं। चीन के हेनान प्रांत में मेट्रो ट्रेन के अंदर पानी भरने का वीडियो सामने आया था और अब यहीं एक भयानक विस्फोट का भी वीडियो शेयर किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बाढ़ के पानी से एक प्लांट की दीवारें गिरने से इसमें ब्लास्ट हो गया। यह धमाका कितना भयानक था, इसका अंदाजा वीडियो से तो लगता ही है, इस बात से भी लगता है कि आसपास लोगों में परमाणु बम गिरने का खौफ बैठ गया।

जानकारी के मुताबिक हेनान प्रांत के एक ऐल्युमीनियम प्लांट में यह धमाका हुआ था। बारिश का पानी इसके एक हिस्से में पहुंच गया था जिससे सुबह 6 बजे यह धमाका हुआ। हालांकि, इससे पहले पास की यिंग नदी के बहाव को देखते हुए प्लांट सुबह 4 बजे ही खाली करा लिया गया था। इसलिए हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। बाढ़ के पानी से प्लांट की दीवारें ढह गईं और बाद में विस्फोट से भी इसे नुकसान पहुंचा है।



धमाका इतना जोरदार था कि इसका असर आसपास के इलाकों में महसूस किया गया। कई लोगों ने घरों की खिड़कियां टूटने की बात कही है। दूर तक इससे उठीं लपटें भी देखी जा सकती थीं। इसकी आवाज सुनकर लोगों को लगा कि कहीं परमाणु हमला तो नहीं हो गया।
कई इलाकों में बाढ़ का कोहराम
चीन के मध्य हेनान प्रांत में बाढ़ संबंधी घटनाओं में कम से कम 12 लोगों की मौत हुई है और करीब एक लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। इससे पहले शेयर किए गए एक वीडियो में दिखाया गया कि एक मेट्रो ट्रेन बाढ़ के पानी से भर गई और यात्रियों के गले तक पानी आ गया। बताया जा रहा है कि यह वीडियो हेनान के झेंग्झोऊडोंग स्‍टेशन का है।


Next Story