विश्व

स्कूल में भारी हंगामा, परोस दिया ये...

jantaserishta.com
19 May 2022 7:56 AM IST
स्कूल में भारी हंगामा, परोस दिया ये...
x

DEMO PIC

नई दिल्ली: स्कूल के कैफेटेरिया में वेजिटेरियन सॉसेज की जगह पोर्क परोस दिया गया. जिसके बाद हंगामा मच गया. बच्चों को पोर्क खिलाने के खिलाफ मुस्लिम पैरेंट्स स्कूल के बाहर प्रोटेस्ट करने लगे.

मामला ब्रिटेन के वेस्ट ब्रॉमविच का है. यहां राइडर्स ग्रीन प्राइमरी नाम का एक स्कूल है. मुस्लिम पैरेंट्स अब इस मामले को लेकर स्कूल से एक्सप्लानेशन मांग रहे हैं. वह जानना चाहते हैं कि उनके बच्चों को उनके धर्म के विरुद्ध यह खाना क्यों खिलाया गया.
बता दें कि कुरान के मुताबिक मुस्लिम के लिए पोर्क बैन है. Black Country Live से बातचीत में एक पैरेंट्स ने कहा कि यह बहुत घिनौनी हरकत है. यह गड़बड़ी एक ऐसे स्कूल में हुई जहां करीब 70 फीसदी बच्चे मुस्लिम हैं.
एक पैरेंट ने कहा कि उन्हें रिफंड किया गया और एक टीचर ने उन्हें बताया कि उनकी बेटी को वेज सॉसेज और मैश की जगह पोर्क मीट दे दिया गया था. उन्होंने जब खाने को देखा तो उन्हें वह आमतौर पर आने वाले वेज सॉसेज से अलग दिखा. जिसके बाद उन्होंने इसे टेस्ट किया. इसका टेस्ट भी बिल्कुल अलग था.
उन्होंने आगे कहा- टीचर ने हमें बताया कि कैटरिंग कंपनी ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि स्कूल के जिन बच्चों ने वेज सॉसेज ऑर्डर किया था, उन्हें पोर्क दिया गया था. इससे पूरा स्कूल प्रभावित हुआ है.
लोकल अधिकारियों ने इस मामले को लेकर पैरेंट्स, स्कूल और कैटरिंग कंपनी से बात की है. वहीं राइडर्स ग्रीन प्राइमरी स्कूल के एक प्रवक्ता ने कहा- हमने इस मामले को बहुत गंभीरता से लिया है. कैटरिंग प्रोवाइडर और फूड स्टैंडर्ड्स एजेंसी के पास हमने एक फॉर्मल कंपलेन भी दर्ज करा दिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story