विश्व

ऐसा कैसे हो गया? जमीन से आसमान में उड़ रहे हवाई जहाज पर हमला, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
2 Oct 2022 12:23 PM IST
ऐसा कैसे हो गया? जमीन से आसमान में उड़ रहे हवाई जहाज पर हमला, मचा हड़कंप
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

गोली सीधे विमान में सवार एक यात्री को जा लगी.
नई दिल्ली: एक हवाई जहाज आसमान में उड़ रहा था. तभी जमीन से किसी ने उस पर फायर कर दिया. गोली सीधे विमान में सवार एक यात्री को जा लगी. गोली लगने से यात्री खून से लथपथ हो गया. जिसके बाद आननफानन विमान की लैंडिंग कराई गई और घायल को अस्पताल पहुंचाया गया. ये हैरतअंगेज मामला म्यांमार का है.
'द सन' की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते दिन Myanmar National Airlines का एक विमान 63 यात्रियों को लेकर लोइकाव एयरपोर्ट में उतरने वाला था. उसी वक्त किसी ने जमीन से विमान पर फायर कर दिया. उस वक्त विमान करीब 3500 फीट की ऊंचाई पर था.
हैरत की बात है कि इतनी ऊंचाई पर होने के बावजूद गोली विमान की बाहरी परत को भेदते हुए एक यात्री को जा लगी. इस घटना से जुड़ी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिनमें विमान में गोली का छेद दिखाई दे रहा है.
एक पुरुष यात्री खून से लथपथ अपनी सीट पर बैठा हुआ भी नजर आ रहा है. बताया जा रहा है कि गोली उसके गले के पास लगी थी. इस घटना के बाद शहर की सभी उड़ानें अनिश्चित काल के लिए रद्द कर दी गई.
म्यांमार की सैन्य सरकार ने विद्रोही बलों पर विमान पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि यात्री विमान पर इस तरह का हमला युद्ध अपराध है. हालांकि, विद्रोही ग्रुप ने इन आरोपों से इनकार किया है.
बता दें कि पिछले साल सेना ने आंग सान सू ची की चुनी हुई सरकार से सत्ता हथिया ली थी. म्यांमार में अभी सेना का शासन है. देश में मार्शल लॉ लागू है. सब कुछ सेना के कंट्रोल में है. इन सबके बीच देश के पूर्वी राज्य काया में सैन्य और विद्रोही समूहों के बीच लड़ाई जारी है. फिलहाल, इस मामले की जांच जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story