विश्व
हूती विद्रोहियों का दावा, 'यमन पर अमेरिकी हवाई हमलों में तीन की मौत, 4 घायल'
jantaserishta.com
20 April 2025 9:22 AM IST

x
सना: अमेरिका ने यमन की राजधानी सना और उसके आसपास के इलाकों में हवाई हमले किए। इन हमलों में तीन लोगों की मौत और चार के घायल होने की जानकारी दी गई है। अमेरिकी सेना ने सना और इसके पश्चिमी बाहरी इलाकों में 21 हवाई हमले किए। इनमें से एक हमला उत्तरी सना के अल-नहदा इलाके में हुआ, जहां दो लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। एक और हमला दक्षिणी सना के सफ़ियाह इलाके में एक कब्रिस्तान के पास हुआ, जिसमें एक तीसरा व्यक्ति घायल हो गया। यह जानकारी हूती समूह के अल-मसीरा टीवी चैनल के हवाले से समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने दी है।
हूती टेलीविजन के मुताबिक, सना के पश्चिमी बाहरी इलाके में स्थित बानी मातर जिले में हुए हवाई हमलों में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। रिपोर्ट में यह साफ नहीं बताया गया है कि जो लोग मारे गए या घायल हुए, वे आम नागरिक थे या हूती विद्रोही।
सना के लोगों के मुताबिक, हवाई हमलों में राजधानी के कई और इलाकों को भी निशाना बनाया गया। इनमें पूर्वी सना के माउंट नुकुम में स्थित अल-हफा सैन्य शिविर का हथियार डिपो और उत्तर-पूर्वी सना के दो सैन्य ठिकाने शामिल हैं। हमलों से पहले और बाद में लड़ाकू विमानों की तेज आवाज राजधानी के कई हिस्सों में सुनी गई।
हूती नियंत्रित पुलिस ने जिन इलाकों को निशाना बनाया गया उन्हें घेर लिया। इसके बाद सना की सड़कों पर एम्बुलेंस तेजी से उन जगहों की ओर जाती दिखीं। हूती टेलीविजन और स्थानीय लोगों के मुताबिक, अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने पश्चिमी यमन के होदेदाह शहर में 13 हवाई हमले किए। ये हमले हूती के कब्जे वाले होदेदाह हवाई अड्डे और नौसेना बेस पर किए गए।
चार हवाई हमले यमन के मध्य प्रांत मारिब के सिरवाह जिले में हूती ठिकानों पर किए गए। वहीं, चार और हमले उत्तरी प्रांत अमरान के हार्फ़ सूफ़ियान जिले में हूती के सैन्य ठिकानों पर हुए। ये जानकारी हूती टेलीविजन ने दी। सना, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका ने यमन की राजधानी सना और उसके आसपास के इलाकों में हवाई हमले किए। इन हमलों में तीन लोगों की मौत और चार के घायल होने की जानकारी दी गई है।
अमेरिकी सेना ने सना और इसके पश्चिमी बाहरी इलाकों में 21 हवाई हमले किए। इनमें से एक हमला उत्तरी सना के अल-नहदा इलाके में हुआ, जहां दो लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। एक और हमला दक्षिणी सना के सफ़ियाह इलाके में एक कब्रिस्तान के पास हुआ, जिसमें एक तीसरा व्यक्ति घायल हो गया। यह जानकारी हूती समूह के अल-मसीरा टीवी चैनल के हवाले से समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने दी है।
हूती टेलीविजन के मुताबिक, सना के पश्चिमी बाहरी इलाके में स्थित बानी मातर जिले में हुए हवाई हमलों में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। रिपोर्ट में यह साफ नहीं बताया गया है कि जो लोग मारे गए या घायल हुए, वे आम नागरिक थे या हूती विद्रोही।
सना के लोगों के मुताबिक, हवाई हमलों में राजधानी के कई और इलाकों को भी निशाना बनाया गया। इनमें पूर्वी सना के माउंट नुकुम में स्थित अल-हफा सैन्य शिविर का हथियार डिपो और उत्तर-पूर्वी सना के दो सैन्य ठिकाने शामिल हैं। हमलों से पहले और बाद में लड़ाकू विमानों की तेज आवाज राजधानी के कई हिस्सों में सुनी गई। हूती नियंत्रित पुलिस ने जिन इलाकों को निशाना बनाया गया उन्हें घेर लिया। इसके बाद सना की सड़कों पर एम्बुलेंस तेजी से उन जगहों की ओर जाती दिखीं।
हूती टेलीविजन और स्थानीय लोगों के मुताबिक, अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने पश्चिमी यमन के होदेदाह शहर में 13 हवाई हमले किए। ये हमले हूती के कब्जे वाले होदेदाह हवाई अड्डे और नौसेना बेस पर किए गए। चार हवाई हमले यमन के मध्य प्रांत मारिब के सिरवाह जिले में हूती ठिकानों पर किए गए। वहीं, चार और हमले उत्तरी प्रांत अमरान के हार्फ़ सूफ़ियान जिले में हूती के सैन्य ठिकानों पर हुए। ये जानकारी हूती टेलीविजन ने दी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





