विश्व
लाल सागर में नागरिक जहाजों पर फिर से हूती विद्रोहियों का हमला, यूएन प्रमुख ने निंदा की
jantaserishta.com
12 July 2025 9:31 AM IST

x
संयुक्त राष्ट्र: यमन में हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में नागरिक जहाजों पर फिर से हमले शुरू कर दिए हैं, जिसकी संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कड़ी निंदा की है। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, "दो कमर्शियल जहाजों का डूबना, कम से कम चार क्रू मेंबर्स की मौत और अन्य के घायल होने की घटनाएं इस महत्वपूर्ण जलमार्ग में एक खतरनाक रूप ले रही हैं।"
प्रवक्ता ने बताया कि "कम से कम 15 चालक दल के सदस्यों के लापता होने की खबर है। महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने हूती विद्रोहियों से अपील की है कि वे ऐसे किसी भी कदम को न उठाएं जो लापता क्रू मेंबर्स की तलाश और बचाव अभियान में बाधा पहुंचाए।"
प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा, "नाविकों की सुरक्षा पर हमले के साथ-साथ, यह कृत्य नौवहन की स्वतंत्रता का उल्लंघन करता है। यह समुद्री परिवहन के लिए खतरा उत्पन्न करता है और पहले से ही संवेदनशील तटीय पर्यावरण के लिए गंभीर पर्यावरणीय, आर्थिक और मानवीय क्षति का जोखिम पैदा करता है।"
'समाचार एजेंसी सिन्हुआ' की रिपोर्ट के अनुसार, गुटेरेस ने जोर देकर कहा कि सभी पक्षों को हर समय अंतर्राष्ट्रीय कानून का सम्मान करना चाहिए। प्रवक्ता ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र इस क्षेत्र में तनाव कम करने के प्रयासों को जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही, वह यमन संघर्ष का स्थायी और शांतिपूर्ण समाधान ढूंढ़ने के लिए क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय पक्षों के साथ बातचीत करता रहेगा। नवंबर 2023 से हूती विद्रोहियों ने लाल सागर और अदन की खाड़ी में मिसाइल, ड्रोन और छोटी नावों से लगभग 70 व्यापारिक जहाजों को निशाना बनाया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





